अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक आज होटल दाता इन, अजमेर पर सांय 4.00 बजे आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुये शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने वहां उपस्थित सभी जिला पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का आव्हान किया, जिस पर वहां उपस्थित बजरंग मण्डल के प्रभारी जे.के.शर्मा, पृथ्वीराज मण्डल के योगेष शर्मा, आर्य मण्डल के नरपतसिंह व आदर्ष मण्डल के प्रभारी घीसू गढ़वाल ने आगामी एक सप्ताह में 10-10 हजार सदस्य बनाने का आष्वासन दिया, युवा मोर्चा ने पूरे अभियान में 20000 नये सदस्य बनाने का आष्वासन दिया। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभायेगा। बूथ स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई तथा मण्डल संयोजकों को प्रत्येक बूथ प्रभारी को आने वाले एक सप्ताह में अपने बूथ क्षैत्र में सदस्यता अभियान को गति से चलाने के निर्देष देने को कहा गया।
सदस्यता अभियान के प्रभारी व शहर जिला महामंत्री सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि अजमेर को कांग्रेस मुक्त बनाना है तथा नरेन्द्र भाई मोदी का सपना भाजपा विष्व की सबसे बड़ी पार्टी बने का आव्हान करते हुये वार्डो में सदस्यता अभियान का कार्य देख रहे जिला प्रभारियों को बूथ टोली के साथ घर-घर पहुच कर सभी लोगों को भाजपा से जोड़ने का निवेदन किया। देष भर में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिये युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एस.टी.मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा को सदस्यता अभियान में आम जन को जोड़ने के लिये नगर के प्रमुख चैराहो पर षिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौपी।
बैठक में पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने आगामी 23 जनवरी को अजमेर की जनता के दिलों पर राज करने वाले स्व. श्री वीर कुमार की पुण्य तिथी को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आव्हान करते हुये स्व. वीर कुमार की समाधि पर होने वाले कार्यक्रम के अतिरिक्त हर बूथ पर षिविर लगाकर युवा शक्ति को भाजपा से जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने सदस्यता अभियान की तकनीकी पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक में केन्टोनमेन्ट बोर्ड में नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद श्री गोपाल अहीर, विजयलक्ष्मी विजयवर्गीय, ज्योति बाघेला व अमित अहीर का अभिनन्दन करते हुये पहली बार अजमेर केन्टोनमेन्ट बोर्ड में भाजपा को बहुमत मिलने पर खुषी जाहिर की एवं सभी उपस्थित लोगों का मुह मीठा कराया गया । कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री जयकिषन पारवानी ने किया । शहर जिला महामंत्री रमेष सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपाध्यक्ष संजय खण्डेलवाल, घीसू गढ़वाल, विकास सोनगरा, श्रीमती सम्पत भाटी, सुलोचना शुक्ला, तिलकसिंह रावत, शहर जिला मंत्री दीपेन्द्र लालवानी, राजेष घाटे, नरपतसिंह, रविन्द्र जसोरिया, अमृत नाहरिया, रष्मि शर्मा, विनोद कंवर जिलाप्रचार मंत्री शरद गोयल सहित युवा मोर्चा के देवेन्द्रसिंह शेखावत, एससी मोर्चा के हीरालाल जीनगर, अल्पसंख्यक मोर्चा के इब्राहीम फखर, तुलसी सोनी, योगेष शर्मा, सोहन शर्मा, रमेष मारू, विनीत पारीक, अनिल नरवाल, हितेष वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।
शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132