शिक्षा राज्य मंत्री ने काढ़ा वितरण किया

PROAJM (1)  11 Feb 2015अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए अजमेर शहर में चलाए जा रहे अभियान के तहत सुन्दर विलास में आज प्रात: आम लोगों को काढ़ा वितरित किया। प्रभारी मंत्री श्री देवनानी ने सुन्दर विलास विकास समिति की ओर से काढ़े का वितरण करते हुए उपस्थित लोगों से अपील भी कि वे साफ-सफाई रखे तथा खंासी जुकाम बुखार होते ही निकटम चिकित्सालय जाकर अपनी चिकित्सा कराए। उन्होंने कहा की स्वाइन फ्लू से डरने की आवश्यकता नही है इसका पूरा इलाज है। सावधानी ही इसका उपचार है इसके लिए पर्याप्त चिकित्सा संसाधन मौजूद है।
सुन्दर विलास पंहुचने पर विकास समिति के श्री विकास शर्मा, राकेश गौड़, नवीन मंत्री व डॉ. बिहारी लाल शर्मा व सुरेन्द्र माथुर ने शिक्षा राज्य मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया ओर यहां मौजूद सभी नागरिकों व राह चलते राहगीरों को भी काढ़ा पिलाकर स्वाइन फ्लू रोग से बचाव के बारे में बताया।
समिति की और से लगभग छ:हजार व्यक्तियों को काढ़ा पिलाया। समिति के श्री नवीन मंत्री ने सूचना केन्द्र में भी कर्मचारियों व पाठकों को काढ़ा पिलाया।

error: Content is protected !!