अजमेर, 13 फरवरी। राजस्थान राज्य बालिका नीति के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए 23 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्ट्रेट के सभागार में जिला कलक्टर डॉ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी पूर्व में राज्य सरकार द्वारा गठित की गई है। कमेटी में जिला कलक्टर अध्यक्ष है। उनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप निदेश समाज कल्याण, सहायक श्रम आयुक्त, उप निदेशक आई.सी.डी.एस., सी.एम.एच.ओ. तथा जिला कलक्टर द्वारा नामित दो प्रतिनिधि सदस्य है। महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी कमेटी में सदस्य सचिव है।