अजमेर, 4 मार्च। होली पर्व के अवसर पर आगामी 5 व 6 मार्च को कानून व शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट व कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक के अनुसार उपजिला मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार माथुर को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्रा पुष्कर हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सहायक भू प्रबंध अधिकारी श्री हरेन्द्र सिंह चैहान को पुलिस सर्किल उत्तर क्षेत्रा, तहसीलदार श्री राम कुमार टाडा को पुलिस सर्किल दरगाह क्षेत्रा, तहसीलदार श्री इन्दरचन्द गुप्ता को पुलिस सर्किल क्षेत्रा दक्षिण हेतु कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उपसचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग श्री भगवत सिंह राठौड व तहसीलदार श्री प्रदीप चैमाल को रिजर्व कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।