भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा

bjp logoभाजपा एक जन आंदोलन का रूप है, राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान देने के लिए सभी को भाजपा से जुड़ कर इस महायज्ञ मे आहुति देनी चाहिए, यह विचार व्यक्त किए  भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की सदस्यता अभियान की बैठक मे प्रदेश मंत्री श्री बीरमदेवसिंह जी ने।
आज 11 बजे स्थानीय होटल एम्बसी मे आहूत की गई बैठक को संबोधित करते हुए श्री बीरमदेवसिंह जी ने कहा की हमे तय लक्ष प्राप्त करना है, इस हेतु हम सभी को घर घर जाकर हर व्यक्ति को भाजपा से जोड़ना है। उन्होने मण्डलवार समीक्षा करते हुए सभी मण्डल अध्यक्षों को सदस्यता अभियान जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।
जिलाध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने प्रदेश मंत्री व अजमेर के सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी को शहर जिले की ओर से आश्वस्त किया की अजमेर मे तय किया गया लक्ष समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। श्री यादव ने सभी मंडल के प्रवासी कार्यकर्ताओं को इस अभियान मे पूरी लगन से कार्य करने को कहा ताकि आशानुरूप परिणाम प्राप्त हो सके। अजमेर शहर के सभी 362 बूथ पर कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएँे। इस हेतु भाजपा शहर जिला ने सभी 55 वार्डों मे अपने प्रमुख कार्यकताओं को विस्तारक के रूप मे भेजा है। जिससे सदस्यता अभियान को गति मिल सके व स्थानीय कार्यकर्ता क्रियाशील हो कर इस अभीयान मे जुड़ जाए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं सह संयोजक जयकिशन पारवानी, जिला महामंत्री रमेश सोनी, श्री धर्मेश जैन, पूर्व महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, जिला उपाध्यक्ष घीसुलाल गडवाल, प्रचार मंत्री एवं आई टी प्रभारी शरद गोयल, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, सोहन शर्मा, रमेश मारू, दिनेश चैहान, जिला मंत्री राजेश घाटे आदि उपस्थित थे।
अभियान को गति देने हेतु 23 मार्च, सोमवार को शाम 5 बजे होटल दाता इन मे शहर जिले की बैठक रखी गयी है, जिसमे सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, मंडल प्रभारी, वार्ड संयोजक, वार्डों मे लगे जिले के प्रभारी, समस्त मोर्चो मे जिलाध्यक्ष, सदस्यता अभियान प्रभारी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!