जोधपुर। नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बन्द संत आसाराम के समर्थकों का भारी जमावड़ा एक बार फिर जोधपुर में लगने जा रहा है। ये समर्थक यहां पर अपने गुरु संत आसाराम का दस अप्रेल को जन्म दिन मनाने के नाम पर एकत्र हो रहे है। हालांकि उनका दावा है कि वे इस बार शहर में विशेष सफाई अभियान चलाएंगे। लेकिन बड़ी संख्या में एकत्र हो संत आसाराम के समर्थक कहीं स्थानीय लोगों पर पुलिस के लिए सिरदर्द न बन जाए। पूर्व में कई बार वे शहर में उत्पात मचा चुके है। ऐसे में पुलिस ने अभी से ही तैयारियां करना शुरू कर दिया है।
Jethanand lalwani
+91 93523 52813