कोटा। जर्नलिस्ट एसो. ऑफ़ राजस्थान जार के प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने सोमवार को कोटा संभाग सचिव के पद पर बारां के वरिष्ठ पत्रकार कुशकुमार मिश्रा को को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपा। श्री गुप्ता आज बारां जिले के दौरे पर रहे।उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता तेज , महेंद्र गुप्ता भी रहे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने मिश्रा से संभाग में जार की सदस्यता व् कार्यो में गति लाने को भी कहा।