अजमेर, 13 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान भू राजस्व अधिनियम के तहत निगम क्षेत्रा के जिलों में 5 हजार 108 प्रकरणों में कुल 2 करोड़ 93 लाख 42 हजार रूपए की वसूली की गयी है।
निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा ने बताया कि भू राजस्व अधिनियम के तहत प्रतापगढ़ सर्किल में 204 प्रकरणों में एक करोड़ 26 लाख 55 हजार रूपए, चित्तौड़गढ़ सर्किल में 3 हजार 217 प्रकरणों में 71 लाख 12 हजार, राजसमंद सर्किल में 482 प्रकरण में 38 लाख 7 हजार रूपए, सीकर सर्किल में 904 प्रकरणों में 25 लाख 29 हजार, भीलवाड़ा सर्किल में 135 प्रकरणों में 11 लाख 5 हजार, झुंझुनूं सर्किल में 47 प्रकरणों में 9 लाख 58 हजार, नागौर सर्किल में 85 प्रकरणों में 7 लाख 8 हजार, अजमेर शहर सर्किल में 23 प्रकरणों मंे 3 लाख 91 हजार, डूंगरपुर सर्किल में 9 प्रकरणों में 71 हजार तथा उदयपुर सर्किल में 2 प्रकरणों में 6 हजार रूपए की वसूली की गयी है।
—000—
115 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी
अजमेर, 13 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सतर्कता दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए की गई प्रभावी कार्यवाही के तहत बुधवार को विभिन्न वृत्तांे के 142 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर कुल 115 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कर कुल 17 लाख 27 हजार 950 रूपए का राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया।
निगम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री राममूर्ति जोशी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए 13 मई को की गई कार्यवाही के तहत बिजली चोरी के सामने आए मामलों में अजमेर वृत्त में 4 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 65 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। भीलवाड़ा वृत्त में 26 स्थानों पर जांच कर 25 स्थानों पर चोरी पकड़कर एक लाख 74 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। नागौर वृत्त में 6 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर एक लाख 70 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। झुंझुनूं वृत्त में 19 स्थानों पर जांच कर 17 स्थानों पर चोरी पकड़कर 3 लाख 61 हजार 580 रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।
उन्होंने बताया कि सीकर वृत्त में 37 स्थानों पर जांच कर 31 स्थानों पर चोरी पकड़कर 4 लाख 55 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। चित्तौड़गढ़ वृत्त में 9 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 66 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। प्रतापगढ़ वृत्त में 7 स्थानों पर जांच कर 5 स्थानों पर चोरी पकड़कर 25 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। डूंगरपुर वृत्त में 20 स्थानों पर जांच कर 4 स्थानों पर बिजली चोरी पकड कर एक लाख 86 हजार 370 रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। वहीं राजसमंद वृत्त में 10 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 25 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया तथा उदयपुर वृत्त में 4 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 2 लाख रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया ।
विद्युत थानों द्वारा की गई कार्यवाही:-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री राममूर्ति जोशी ने बताया कि बुधवार को विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थानों में विद्युत चोरांे के खिलाफ कार्यवाही कर 22 प्रकरण दर्ज कर कुल 16 प्रकरणों का निस्तारण कर 2 लाख 9 हजार 607 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।
उन्होंने बताया कि अजमेर में एक प्रकरण का निस्तारण कर 17 हजार 444 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया जबकि किशनगढ़ में 3 प्रकरणों का निस्तारण कर 39 हजार 290 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं भीलवाड़ा में एक प्रकरण में 6 हजार 747 रूपए, नागौर में एक प्रकरण मंे 2 हजार रूपए, मकराना में 2 प्रकरणों मंे 42 हजार 186 रूपए, झुंझुनूं में एक प्रकरण में 5 हजार 957 रूपए, सीकर में एक प्रकरण में 12 हजार 914 रूपए, रींगस में एक प्रकरण में 6 हजार 190 रूपए, चित्तौड़गढ़ में एक प्रकरण में 4 हजार 277 रूपए, बड़ी सादड़ी मंे 2 प्रकरणों में 22 हजार 242 रूपए तथा उदयपुर में 2 प्रकरणों में 50 हजार 360 रूपए की राशि वसूल की गई।