पी.टी.ई.टी. की काउंसलिंग पश्चात् बी.एड. महाविद्यालयों में अभ्यर्थी रविवार 20.09.2015 को आवंटित किये गये।
समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि पी.टी.ई.टी. 2015 की काउंसलिंग हेतु 1 लाख 2 हजार 309 अभ्यर्थियों ने महाविद्यालयों के ऑनलाईन विकल्प दिये थे। अभ्यर्थियों द्वारा दिये गये विकल्पों के आधार पर वरियतानुसार एवं श्रेणीअनुसार लगभग 93200 अभ्यर्थियों को महाविद्यलयों का आवंटन किया गया।
जिन अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किये गये हैं उन अभ्यर्थियों के अलॉटमेन्ट लैटर एवं शेष फीस का चालान वैबसाईट पर अपलोड कर दिये गये हैं। अभ्यर्थी अपना अलॉटमेन्ट लैटर रोल नं., काउंसलिंग आई.डी. एवं जन्म तिथि अंकित कर दिनांक 05 अक्टूबर 2015 तक वैबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किये गये चालान को दिनांक 06 अक्टूबर 2015 तक आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की किसी भी शाखा में जमा करवा सकते हैं।
प्रो. सारस्वत ने बताया कि अभ्यर्थियों को फीस जमा करवाने के पश्चात् दिनांक 08 अक्टूबर 2015 को साय.ं 5.00 बजे तक महाविद्यालय में वांछित दस्तावेज एवं फीस के चालान के साथ उपस्थित होकर आवश्यक रूप से महाविद्यालय में ऑनलाईन रिपोटिंग करवा कर प्रवेश लेना होगा। इस हेतु महाविद्यालय उन्हें ऑनलाईन जनरेटेड प्रवेश स्लिप देगा उसी के पश्चात् उसका प्रवेश माना जायेगा। जो अभ्यर्थी उक्त अवधि तक महाविद्यालय में प्रवेश लेने में सफल नहीं होंगे उनके प्रवेश निरस्त कर सीट रिक्त करते हुए अन्य अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किये जायेंगे।
प्रथम काउंसलिंग पश्चात् जो अभ्यर्थी आवंटित महाविद्यालय में निर्धारित दिनांक 08 अक्टूबर 2015 को सायं 5.00 बजे तक रिपोर्टिंग नहीं करेंगे उन्हें आगे कोई अवसर नहीं दिया जायेगा तथा उनका प्रवेश स्वतः ही निरस्त हो जायेगा।
प्रो. सारस्वत ने बताया कि अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इन्तजार किये बिना शीघ्रातीशीघ्र महाविद्यालय में रिपोर्टिंग कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
प्रो. सारस्वत ने बताया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच महाविद्यालय स्तर पर की जायेगी तथा जो अभ्यर्थी दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश हेतु पात्र नहीं होंगे उन्हें महाविद्यालय द्वारा प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
प्रो. सारस्वत ने बताया कि अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु हैल्प लाईन दूरभाष संख्या 0145-2787083, 2787084(फैक्स) तथा 7728833542 पर अपनी समस्या के समाधान हेतु बात कर सकते हैं।
प्रो. बी.पी. सारस्वत
समन्वयक पी.टी.ई.टी. 2015
म.द.स. विश्वविद्यालय, अजमेर