अजमेर 20 नवम्बर। पुष्कर पशु मेले से रवन्ना कटने के साथ पशुओं की रवानगी शुरू हो गई। शुक्रवार को 411 पशुओं का रवन्ना कटा। जिनमें से 30 घोड़े राज्य के अन्दर, 11 राज्य से बाहर तथा 265 ऊंट राज्य के अन्दर, 105 राज्य से बाहर के लिए रवाना हुए। दूसरी तरफ पशुओं की आवक जारी है।
शुक्रवार को 470 अश्व वंश, 199 ऊष्ट्र वंश, 104 गौ वंश तथा 12 भेंस वंश की आमद दर्ज की गई। इस प्रकार अब तक 9572 पशुओं की मेले में खूंटा पर्ची काटी गई है। जिनमें से 5138 अश्व वंश, 4011 ऊष्ट्र वंश, 358 गौ वंश, 57 भेंस वंश 6 गधा-गधी तथा 2 बकरा-बकरी है।