अजमेर, 07 दिसम्बर। श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के श्रम कल्याण संगठन अजमेर क्षेत्रा द्वारा राजस्थान की महिला बीड़ी श्रमिकों के लिए शुक्रवार 11 दिसम्बर को खेलकूद प्रतियोगिता रेल्वे कैरिज खेल मैदान नसीराबाद रोड़ में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे शुरू होगी। शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता कल्याण आयुक्त (केन्द्रीय) श्री एस.सी.जोशी तथा मुख्य अतिथि श्री हेमन्त भाटी होंगे। प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन सांय 4.30 बजे किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्य श्रम आयुक्त केन्द्रीय श्री पी.के.सक्सेना होंगे।