
अजमेर, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के पंचशील स्थित विद्युत भवन पर निगम के प्रबंध निदेषक श्री हेमन्त कुमार गेरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
प्रबंध निदेशक ने इस मौके पर उपस्थित समस्त अधिकारियांे एवं कर्मचारियों को गणतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र हित में काम करने का आग्रह किया।
उन्होंने सम्मानित होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न प्रोजेक्ट्स में अच्छा कार्य करने वालों को आगे भी सम्मानित किया जाता रहेगा।
इस मौके पर निदेशक (तकनीकी) श्री डी. के. शर्मा, निदेशक (वित्त) श्री नरेन्द्र कुमार माथुर, सचिव (प्रशासन) श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, मुख्य अभियंता श्री बी. एस. रत्नू (अजमेर जोन), मुख्य लेखाधिकारी श्री एम. के. जैन (राजस्व), श्री एस. एम. माथुर (एटीबी), सहायक निदेशक (जन सम्पर्क) श्री महेश चन्द्र शर्मा, टी ए टू एम. डी. श्री मुकेश बाल्दी, कम्पनी सचिव श्रीमती नेहा शर्मा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस मौके पर 6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सहायक राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ श्री राजेश कुमार, सहायक राजस्व अधिकारी लोसल सुश्री मंजू सोनगरा, सहायक राजस्व अधिकारी नागौर श्री अजय चारण, सहायक राजस्व अधिकारी कोटड़ी श्री सुशील जैन, कनिष्ठ अभियंता (आई टी) बांसवाड़ा श्रीमती सुजाता साल्वी तथा कनिष्ठ अभियंता (आई.टी.) नागौर श्री कपिल लूना थे।