शहर जिला कांग्रेस शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपेगी

विजय जैन
विजय जैन
अजमेर 19 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध अर्नगल ब्यानबाजी करने वाले बायतू के भाजपाई विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चे के प्रदेषाध्यक्ष कैलाष चैधरी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपेगी।
प्रदेष कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देषानुसार शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में शुक्रवार दोपहर 11 बजे प्रदेष कांग्रेस पदाधिकारी, विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याषी, ब्लाॅक कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष, पार्षद एवं पार्षद के प्रत्याषी रहे नेता, अग्रीम संगठनों की कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेतागण डाक बंगले में एकत्रित होकर सामुहिक रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचेगें तथा कांगे्रस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी के प्रति घोर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले बायतू से भाजपा विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चे के प्रदेषाध्यक्ष कैलाष चैधरी को गिरफ्तार करने की मांग का ज्ञापन सौपेंगे। विधायक चैधरी के इस अर्नगल ब्यान से कांग्रेसजनों की भावनाओं को ठेस पहुंची है उनका यह कृत्य लोकतांत्रिक मुल्यों का हनन होते हुऐ आपराधिक श्रेणी में आता है इसलिये शहर कांग्रेस विधायक चैधरी के विरूद्ध आपराधिक मुकदमा भी दर्ज करने की मांग की जाऐगी।

error: Content is protected !!