अजमेर, 20 फरवरी। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर समीक्षा की।
श्रीमती शर्मा ने उप पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार को जिले में महिला प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा महिला थानों तथा महिला सुरक्षा केन्द्रों पर महिला आरक्षी तैनात करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी नितेश यादव ने घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों में जिले की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। महिलाओं के कार्यस्थलों पर उत्पीड़न रोकने के लिए गठित कमेटियों की समीक्षा की गई। उन्होंने ऐसी कमेटियां ग्राम पंचायत स्तर तक बनाए जाने की वकालत की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक श्री अवनीश कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. लक्ष्मण हरचन्दानी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक कुमुदनी शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक श्रीमती विजय लक्ष्मी गौड एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की दुर्गा माहिच उपस्थित थे।

Main teena Sharma
Mere pati pavan kumar
Mujhe mere pati ne facebook par bhut badnaam kiya hai
Or ab wo mujhse talaak lena chahte hai jabki mein unhe talaak nahi dena chahti kyonki unhone meri life kharaab kari mujhe badnaam kiya is kaaran mein unhe talaak nahi dena chahti mere parivaar ko unhone dhamki di hai ki jaan se maar denge mujhe nahi to meri family support kar rahi hai or na hi police koi action le rahi hai mein mere pati ko jo kuch bhi unhone mere saath kiya uske liye mein mere pati ko saja dilwana chahti hu lekin mera koi saath nahi de raha
Isly apse aasha hi nahi mujhe puri ummid hai ki aap meri madad karenge or mujhe nyaay dilwaynge