विश्व बैंक के प्रतिनिधि दल ने की जलदाय मंत्री से मुलाकात

IMG_20160310_122543जयपुर, 10 मार्च। जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी से गुरुवार को विश्व बैंक के प्रतिनिधि दल के साथ मुलाकात की और बेहतर भूजल पुनर्भरण तकनीक एवं प्रबंधन के मामले में चर्चा की।
जलदाय मंत्री ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में श्री आविद खलील के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में प्रदेष में भूजल प्रबंधन के लिए ’नेषनल ग्राउंड वाटर इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम’ पर चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल ने बताया गया कि विष्व बैंक एवं भारत सरकार द्वारा इस प्रोग्राम के तहत भूजल पुनर्भरण एवं प्रबंधन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम पांच वर्ष का होगा।
इस संबंध में शुक्रवार सुबह 10 बजे सचिवालय में विष्व बैंक के प्रतिनिधि जलदाय मंत्री के समक्ष एक प्रजेन्टेषन भी प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री जेसी मोहान्ति, सचिव श्री सुबीर कुमार, भूजल विभाग के मुख्य अभियंता श्री सूरजभान सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भूजल विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को
जयपुर, 10 मार्च। भूजल विभाग के झालाना स्थित परिसर में एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस कार्यषाला में राज्य के कृषि, जनस्वास्थ्य अभियंात्रिकी विभाग, वाटर शेड, जलसंसाधन, केन्द्रीय भूमिजल बोर्ड, आर.ए.सी.पी. के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

error: Content is protected !!