अजमेर 11 मार्च। शहर जिला कांग्रेस की एक बैठक संगठन के अध्यक्ष विजय जैन की अध्यक्षता में शनिवार दिनांक 12 मार्च 2016 प्रातः 11 बजे इन्डोर स्टेडियम स्थित कान्फेस हाॅल में आयोजित की जाऐगी।
संगठन के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजनों, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, पार्षदों, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याषी, ब्लाॅक कमेटी, अग्रीम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित कार्यकारिणीयों एवं आम कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। उन्होने बताया कि बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाऐगी।