रविवार 27 मार्च 2016 से अभियान की शुरुआत होगी। सुभाष उद्यान अजमेर में सुबह 7 से 9 बजे तक होगा स्वस्थ अजमेर का आयोजन।

सुभाष उद्यान में रविवार को महिलाएं खेलेंगी किक्रेट। लट्टू, कंचे, स्केट्स जैसे खेल खेलेगा अजमेर। दिए जायेंगे प्राइज।
“स्वस्थ अजमेर” अभियान में रविवार को बचपन को फिर से जीने की कोशिश की जाएगी। जिसमें गली किक्रेट, फुटबॉल, लट्टू, कंचे, सतोलिया, कॉमिक्स सहित अन्य खेल मनोरंजन के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसमें खासतौर से महिलायों का क्रिकेट मैच होगा। “स्वस्थ अजमेर” अभियान में आर्ट ऑफ लिविंग के डॉ. नारंग की टीम, सहज मार्ग के डॉ. विकास सक्सेना की टीम, पतंजलि के डॉ. विश्वास पारीक, अंशुल की टीम आैर फिटनेस जिम के परीक्षित की टीम इस अभियान में निशुल्क सेवाएं देंगे। जबकि निशुल्क मेडिकल चैकअप की सुविधा डाॅ. लाल थदानी, डॉ. जवाहर गार्गिया आैर डॉ. भरत छबलानी की टीम प्रदान करेगी।
“स्वस्थ अजमेर” अभियान के साथ नगर निगम और राजस्थान पुलिस के साथ कई स्वंसेवी संस्थायों का सहयोग रहेगा।
कीर्ति पाठक
( संस्थापक )
यूनाइटेड अजमेर (ए सिटीजन इनिशिएटिव)
संपर्क :- 9672124269
ईमेल :- [email protected]
सुशील पाल
( मीडिया प्रभारी )
यूनाइटेड अजमेर (ए सिटीजन इनिशिएटिव)
संपर्क :- 7665760777 , 7665761777
ईमेल :- [email protected]