मीडिया एक्‍शन फोरम की अजमेर जिला कार्यकारिणी घोषित

maf logoअजमेर 21 अप्रैल, मीडिया एक्‍शन फोरम की अजमेर जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश महासचिव अशोक लोढ़ा ने सलाहाकार मंडल की सलाह से कर दी है। मीडिया एक्‍शन फोरम की प्रदेश महासचिव अशोक लोढ़ा ने बताया कि फोरम के अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने सलाहाकार वरिष्ठ पत्रकार किशोर मालवीय, जयपुर के निर्देश पर कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष पद पर पुष्कर से दिनेश पराशर, किशनगढ़ से सतपाल सिंह को उपाध्यक्ष पद पर, अजमेर से सूर्यप्रताप सिंह राठोर्ड को महासचिव, अमित माथुर व् ऍम.के. साहिल को जिला सचिव, किशोर सोलंकी व् शिवराज भाटी को संगठन महामंत्री.नियुक्त किया गया है।

इसी तरह मीडिया एक्‍शन फोरम से अजमेर जिला कार्यकारिणी के जिला प्रचार मंत्री पर श्रीमती पूनम पाण्डेय को, श्रीमती वर्तिका शर्मा को जिला प्रवक्ता, सुश्री शिखा शर्मा को कोषाध्यक्ष व् अधिवक्ता नितिन वत्स को विधि सलहकार पद पर मनोनित किया है।
अशोक लोढ़ा ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में फूल चन्द, भवानी शंकर और दीपू महर्षि को लिया गया है।

error: Content is protected !!