अजमेर। एल.एन. डिजाइन और ए.एस.एम ग्लोबल इवेन्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15 मई 2016 को सायं 8 बजे अजमेर क्लब में ‘‘अजमेर फैशन फैस्टिवल – सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है।
फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपना कैरियर बनाने के इन्छुक लोगों के लिए स्थानीय स्तर पर सबसे बड़ा मंच इस फैस्टिवल के माध्यम से प्रस्तुत होने जा रहा है। अजमेर फैशन फेस्टिवल के पहले सीजन के अपार सफलता के बाद अजमेर के नये फैशन डिजायनर और मॉडल्स के लिए यह एक सुनहरा मौका होगा। इस फैस्टिवल में अजमेर शहर के 6 प्रतिभाशाली फैशन डिजाइनर एवं एक मर्न्चैन्टाइजर की डिजाइन की गई ड्रेस को एक मंच प्राप्त होगा और वे इसके माध्यम से अपनी प्रतिभा को दूसरे बड़े शहरों में प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित होंगें। इसी तरह इन ड्रेस को प्रस्तुत करने के माध्यम के रुप में अजमेर के ही 40 युवक एवं युवतियों को मॉडल्स के रुप में मंच मिलेगा।
चयनित मॉडल्स और फैशन डिजानर्स के लिए बड़े फैशन इवेन्ट और फिल्मों में कार्य करने का अवसर भी प्राप्त होगा। विभिन्न ब्राण्डेड और ऑनलाइन शूट का आयोजन भी आयोजकों के द्वारा किया जाएगा।
प्रतीक खुराना
9680002090
मनोज सोनी
7665348800