महात्मा गांधी नरेगा योजना के लिए 116 करोड़ 74 लाख की स्वीकृति

zila parishad thumbअजमेर 20 मई। जिला कार्यक्रम समन्यवक एवं जिला कलक्टर गौरव गोयल ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जिले की आठ पंचायत समितियों में 953 कार्यो पर 116 करोड़ 74 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी करते हुए सभी कार्यक्रम एवं विकास अधिकारीयों को कार्य शुरू कर श्रमिक नियोजित करने के निर्देश दिये है।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि जिले की पीसांगन पंचायत समिति में 169 कार्यो पर श्रम मद पर 13 करोड़ 61 लाख सामग्री मद में 5 करोड़ 68 लाख , भिनाय पंचायत समिति में 47 कार्यो पर श्रम मद पर 4 करोड़ 10 लाख सामग्री मद में 1 करोड़ 26 लाख, श्रीनगर पंचायत समिति में 27 कार्यो पर श्रम मद पर 2 करोड़ 60 लाख सामग्री मद में 78 लाख, सिलोरा पंचायत समिति में 102 कार्यो पर श्रम मद पर 15 करोड़ 29 लाख सामग्री मद में 3 करोड़ 97 लाख, श्रीनगर पंचायत समिति में 77 कार्यो पर श्रम मद पर 5 करोड़ 58 लाख सामग्री मद में 1 करोड़ 53 लाख, मसूदा पंचायत समिति में 208 कार्यो पर श्रम मद पर 12 करोड़ 89 लाख सामग्री मद में 6 करोड़ 55 लाख, केकड़ी पंचायत समिति में 36 कार्यो पर श्रम मद पर 4 करोड़ 16 लाख सामग्री मद में 1 करोड़ 38 लाख, सरवाड़ पंचायत समिति में 287 कार्यो पर श्रम मद पर 21 करोड़ 97 लाख सामग्री मद में 12 करोड़ 32 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी की गयी है। शेष पंचायत समितियों की वित्तिय स्वीकृतियां प्रक्रियाधीन है। सभी 953 स्वीकृत कार्यो पर श्रम मद में 83 करोड़ 24 लाख एवं सामग्री मद में 33 करोड़ 49 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी की है।

(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419

error: Content is protected !!