ब्रह्माकुमारीज ने मनाया रक्षा बंधन

251बीकानेर, 18 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र, सार्दुल गंज में गुरुवार को रक्षा बंधन का पर्व महोत्सव के रूप में मनाया गया। केन्द्र की संभाग प्रभारी बी.के. कमल के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी बहनों ने अनेक जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा आश्रम में आने वाले भाई बहनों के के भाल पर कुंमकंुम का तिलक कर मुंह मीठा करवाया तथा शिव आकृति की राखी कलाई पर बांधी। उन्होंने अनेक भाइयों को अपने में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प दिलाया तथा आध्यात्मिक संदेश दिया।
संभाग प्रभारी बी.के.कमल ने राखी के आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर करते हुए अपने प्रवचन में कहा कि विश्व कल्याण की शुभ भावना के साथ रहमदिल बनकर, पवित्र भव, योगी भव’’ के मंत्र का स्मरण करते हुए दृढ़ संकल्प से रक्षा सूत्र को बांधा है। पवित्रता और योग ही जीवन है तथा अपवित्रता और वियोग मृत्यु। उन्होंने कहा कि मधुर बोल की अविनाशी मिठाई के स्वाद तथा मस्तक पर आत्म स्वरूप में टिकने का टीके को हमेशा याद रखे। पवित्रता, मधुरता तथा दृढ़ता की धारणा को धारण करते हुए खुश नसीब बनें।
बी.के.कमल कहा कि रक्षा बंधन पर्व हम सबके लिए अमूल्य ईश्वरीय उपहार है। परमात्मा पिता के श्रेष्ठमत पर चलते हुए मन,वचन, कर्म तथा स्वप्न में भी पूर्ण पवित्रता को अपनाना ही इस पावन पर्व का संदेश है। शास्त्रों में बताया गया है कि रक्षा बंधन सर्व व्याधियों का विनाश करने वाला एवं सर्व अशुभों को नष्ट करने वाला है। रक्षा बंधन मर्यादा और आत्म निग्रह द्वारा मृत्यु पर विजय पाने का पर्व है। रक्षा सूत्र का बंधन और तिलक इस उत्सव का प्रमुख विधान है। रक्षा सूत्र आत्मा की मर्यादा और संयम का प्रतीक है, तो तिलक आत्मस्वरूप मंें स्थित होने का प्रतीक है। बी.के. राधा, रजनी व मीना ने भी अनेक भाई बहनों के रक्षा सूत्र बांधा।
इन्होंने बंधवाई रखी-
सुबह सात बजे से करीब बारह बजे तक व शाम को छह बजे से आठ बजे तक चले रक्षाबंधन पर्व के दौरान बी.के.कमल के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी ने केन्द्रीय वित राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला, जिला कलक्टर वेद प्रकाश, स्वामी केशवानंद कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति बी.आर. छींपा, महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ.चन्द्रकला पंडिया, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.ए.के.गहलोत, पूर्व लेफ्टिनेट जनरल के.चिमन सिंह, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पच्चीसिया आदि शामिल थे ।
-मोहन थानवी

error: Content is protected !!