अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की हो रक्षा – श्री राजू परमार

अजमेर, 9 सितम्बर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री राजू परमार ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति के व्यक्तियों एवं संगठनों की जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक में कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता के साथ की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्यों को भर्तियों तथा पदोन्नति में नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों की छात्रावृति के आवेदन पत्रों की कमी पूर्ति के लिए शैक्षिक संस्थाओं द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शिविर लगाकर कमी पूर्ति करवाए जाने के निर्देश प्रदान किए। शैक्षिक संस्थाओं को विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों की सम्पूर्ण प्रविष्टयों की जांच करके विद्यार्थी द्वारा संतुष्ट होने पर ही विभाग को अग्रेषित करना चाहिए।
जनसुनवाई में जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. नितीनदीप ब्लग्गन, नगर निगम आयुक्त श्री प्रिव्रत पांडया, भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप मोहन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जयप्रकाश, अनिल व्यास, शरद शर्मा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!