ग्रुप फॉर पीपुल्स सरहदी इलाके में नीम महोत्सव आयोजित करेगा

badmer newsबाड़मेर / सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा पर्यावरण सरंक्षण को लेकर चलाये जा रहे नीम महोत्सव का आयोजन सरहदी इलाको में सीमा सुरक्षा बल के साथ किया जायेगा ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप द्वारा पूर्व में सीमा सुरक्षा बल के सरहदी क्षेत्रो में परिंडा अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया था ,उसी दौरान सीमा सुरक्षा बल द्वारा सरहदी इलाको में पौधरोपण की महत्ती आवश्यकता को देखते हुए ग्रुप से वृहद स्तर पर पौधरोपण करने का आग्रह किया था ,जिसका प्रस्ताव ग्रुप के समक्ष रखने पर इसको की गयी ,ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने बताया की सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियो के साथ आज चर्चा की गयी ,जिसके तहत सरहदी इलाके रोहिड़ी और बी के डी में प्रथान चरण में में पांच सौ पांच सौ पौधे महोत्सव के तहत लगाए जायेंगे ,नीम लगाने का कार्य वर्ष भर चलेगा ,ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अमित बोहरा ,संजय शर्मा ,महेश पनपालिया ,मदन बारूपाल ,रमेश सिंह इन्दा ,रमेश कड़वासरा,दुर्जन सिंह गुड़ीसर ,स्वरुप सिंह भाटी ,ललित छाजेड़ ,के साथ पूर्व योजना पर चर्चा कर इसे अंतिम रूप दिया गया

error: Content is protected !!