बाड़मेर
नगर अध्यक्ष अमोलखसिह दईया की अध्यक्षता में स्थानीय न्याति नोहरे में नवनिर्वाचित जिलायुवाध्यक्ष समु्रदसिह राठौड़ का सम्मान समारोह रखा गया जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष रेवंतसिह राठौड़, नाथुसिंह राठौड़, गोरधनसिह सोढ़ा, रामसिह राठौड़, षिव ब्लॉक अध्यक्ष मुकनसिह परमार, सवाईसिह, चन्दनसिह, शंकरसिह, पूर्व युवाध्यक्ष सुरेन्द्रसिह दईया, भवानीसिह मेपावत, बायतू ब्लॉक अध्यक्ष गणपतसिह, टीकमसिह भूरटिया, सुनीलसिह परमार व अन्य युवा की देखरेख में सम्मान समारोह व नियुक्ति प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए गोरधनसिह सोढ़ा ने बताया कि संगठित रहकर समाज हित का काम करे, यही इस संगठन का उद्देष्य था। अभी जो जिलाध्यक्ष ईष्वरसिह ने सभा के अध्यक्ष की अवहेलना करते हुए दूसरे दिन चुनाव करवाकर नया युवाध्यक्ष बनाया वो गलत है वह उनके कार्यक्षैत्र का नही है। अतः हमारे समाज जिलायुवाध्यक्ष समु्रदसिह राठौड़ को नियुक्ति दी है यही सर्वोमान्य है। रेवन्तसिह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम युवाजिलाध्यक्ष बनने पर समुद्रसिंह को हार्दिक बधाई समु्रदसिंह राठौड़ का दायित्व है कि वह समाज के युवाओं को एक करने में प्रयास करे और बाड़मेर समाज का युवाध्यक्ष समुद्रसिंह राठौड़ ही है। षिव ब्लॉक अध्यक्ष मुकनसिह परमार ने बताया कि कानून दृष्टिकोण व सामाजिक परमार के अनुसार जिला युवाध्यक्ष समुद्रसिह राठौड़ की नियुक्ति सही है गलत तरीके से पूरे बाड़मेर के मौजिज युवाओं, बजुर्गो को दरकिनार कर भाखरसिह सोढ़ा को थोप कर चले गये वो हमे मान्य नही है। जबकि उनका जिलाध्यक्ष होने का दायित्व बनता था कि वह बाड़मेर के पूरे समाज को एक जाजम पर बिठाकर सबसे राय करके समाज के संविधान अनुसार अध्यक्ष बनाते तो सबको मान्य होता। उनकी यह घटना समाजहित में नही है। महामंत्री रामसिंह राठौड़ ने कानूनी प्रक्रिया के अनुसार नगर सभा व जिला युवा सभा व नगर युवा सभा अपने आप में सक्षम है और वह सभी को साथ लेकर समाजहित में कार्य करें। इस कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर नगर बाड़मेर ग्रामीण, चौहटन रामसर, गडरारोड़, बायतू धनाऊ, षिव सभी ब्लॉको ने समुद्रसिंह राठौड़ के जिलाध्यक्ष होने की सहमति प्रदान की तथा उपस्थित पांडाल में सभी ने करतल ध्वनि से सहमति प्रदान की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने नव निर्वाचित युवाध्यक्ष को अपना दायित्व सुपुर्द किया। वह नवनिर्वाचित समुद्रसिह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज हित के कार्य में तन मन धन से सहयोग करूंगा। समाज की मर्यादा का ख्यात रखते हुए समाज को किसी प्रकार की कोई क्षति न हो ऐसे कार्यो को प्राथमिकता दूंगा। वह हर ब्लॉक में जाऊगा और युवाओं को एकत्रित करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान भूरसिह, अरूणसिह, हंजारीसिह, बलवंतसिह, टीकमसिह भूरटिया, भोमसिह तेजमालता, कचरसिंह धनाऊ, महेषसिह कल्याणपुरा, जसवंतसिह हिन्दुयोद्धा, मनोहरसिंह मोसेरी, कैलाषसिह राठौड़ सहित कई समाजबुध उपस्थित रहे। मंच का संचालन पार्षद दिलीपसिह गोगादे ने किया।
पार्षद दिलीपसिह गोगादे
नगर प्रवक्ता
रावणा राजपूत समाज, बाड़मेर
9784327316