हैफा हिरो मेजर दलपतसिंह देवली के 98 वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में मेजर दलपत शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवा जिलाध्यक्ष भाखरसिंह सोढा के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा। नगर महामंत्री दिलीपसिंह गोगादेव ने बताया कि मांग पत्र मंे मेजर दलपतसिंह के नाम से प्रत्येक जिले मंे सार्वजनिक सर्कल का निर्माण हो । राजस्थान के षिक्षा के क्षैत्र में मेजर दलपतसिंह देवली के नाम से अध्याय जोड़ा जाये सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र तैयार कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन के रूप में सौंपा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष स्वरूपसिंह पंवार पूर्व युवाध्यक्ष हरीसिंह राठौड़, नगरयुवा महामंत्री पृथ्वींिसह पंवार, विरेन्द्रसिंह तेजमालता, गोविन्दसिंह सोढा, राणसिंह रावणा, देवीसिंह राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिलीपसिंह गोगादेव
नगर महामंत्री
मेजर दलपत शक्ति संगठन, बाड़मेर