राज्य स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने यह बात आज राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न राज्य स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे चाहती है कि प्रदेश खेलों के क्षेत्रा में नई शक्ति बनकर उभरे इसके लिए स्कूली स्तर से ही खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। राज्य सरकार गांवों में प्रत्येक स्कूल में खेल मैदान विकसित करेगी। महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर यह खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। स्कूलों में खेलों के उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि ग्रामीण स्तर पर भी खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आए। सरकार प्रदेश में स्कूली खेलों के लिए बजट में भी वृद्धि करेगी।
प्रो. देवनानी ने कहा कि वर्तमान मंे स्कूली स्तर पर खिलाड़ियों को मिलने वाला दैनिक भत्ता बहुत कम है । हम आगामी शैक्षणिक सत्रा में इस भत्ते में और बढ़ोतरी करेगे। पिछले वर्ष भी हमने भत्ते में बढोतरी की थी। शिक्षा राज्य मंत्राी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षक भी अपने अपने स्कूलों सहित अपने गांव और आसपास के विद्यार्थियों को खेलों के प्रति सजग करने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें। शारीरिक शिक्षक अपनी विशेषज्ञता वाले खेलों में खिलाड़ी तैयार करें।
उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ खेलों की ट्रेनिंग लें। खेलों में आगे बढ़ने के लिए पूरे जोश के साथ तैयारी करें तथा अपने समाज, परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम को पूर्व उप महापौर श्री सोमरत्न आर्य एवं रणजीत मलिक सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद श्री महेन्द्र जादम एवं श्री धर्मेन्द्र शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में 17 वर्ष दलीय स्पर्धा में पहले चार स्थानों पर क्रमशः उदयुपर, श्रीगंगानगर, टोंक व अजमेर रहे। 17 वर्ष व्यक्तिगत स्पर्धा में हर्ष चपलौत (उदयपुर), मलय जडिया (कोटा), हिमांशु (जयपुर द्वितीय) व राघव माहेश्वरी (टोंक) रहे। इसी प्रकार 19 वर्ष दलीय स्पर्धा में चार स्थानों पर क्रमशः कोटा, जोधपुर, जयपुर प्रथम व उदयपुर रहे। 19 वर्ष व्यक्तिगत स्पर्धा में पार्थ मेहता (कोटा), मेधांश वत्स (कोटा), वेदान्त शर्मा (अजमेर) व गिरीश मिश्रा (जयपुर प्रथम) आदि क्रमशः प्रथम चार स्थानों पर रहे।
विधानसभा की समिति का अजमेर दौरा स्थगित
अजमेर 27 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा की स्थानीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति का 28 व 29 सितम्बर का अजमेर दौरा स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि शीघ्र तय की जाएगी।