मुख्य बाजारों में स्वदेशी दीपावली के पत्रक वितरण कर स्टीकर चिपकाये
सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि यह अभियान पूरे राज्य में सभी ईकाईयों द्वारा चलाया जा रहा है। स्वदेशी वस्तुओं के निरंतर उपयोग से देश की आर्थिक मजबूती के साथरोजगार को बढावा मिलेगा।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने कहा कि प्रचार सामग्री में स्वदेशी वस्तुओं की सूची सहित उपयोग का पूरा विवरण दिया गया है, जिससे समाज के प्रबुद्धजनों को जानकारी मिल सके।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, पूर्व पार्षद खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, प्रकाश जेठरा, विधि मंत्री महेश सावलाणी, किशन देवाणी, वासुदेव मंघाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(महेष टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.09413691477