अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा यू.पी.ए. सरकार के विरूद्ध चलाये जा रहे राष्ट्रीय आहवान के तहत शहर युवा मोर्चा द्वारा रविवार, 23 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे स्थानीय जवाहर रंगमंच पर विशाल युवा सम्मेलन का सकंल्प दिवस के रूप में आयोजन किया है।
इस सकंल्प दिवस के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भा.ज.पा. के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, प्रदेश भा.ज.पा. उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत तथा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल होंगे।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार आमजन एवं युवा वर्ग में अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है तथा इस सरकार ने आमजन का जीवन कष्टमय बना दिया है। शेखावत ने बताया कि युवा मोर्चा के सकंल्प दिवस को लेकर शहर के युवा वर्ग में खासा उत्साह है तथा युवा वर्ग का भा.ज.पा. की सोच के साथ जुडाव हुआ है।
भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत, विधायक अनिता भदेल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह सुरपुरा, सुरेश रावत, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, युवा मोर्चा प्रभारी व उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, सम्पत सांखला ने जवाहर रंगमंच पर जाकर सभी व्यवस्थाएं देखकर कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तय की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी युवा कार्यकर्त्ता व समर्थकों को निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।
-रंजन शर्मा
महामंत्री भा.ज.यु.मो.