डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ कांग्रेस सेवादल का सम्मेलन

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और मुख्यमंत्री फॉलोअप एक्शन कार्यक्रम तय वक्त से लगभग डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ। रविवार को कनक सागर होटल में मुख्य अतिथि सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेन्द्र जोशी, प्रदेश मुख्य संगठक सुरेश चौधरी, राष्ट्रीय संगठक और राजस्थान प्रभारी रामजी लाल, खादी ग्रामोद्योग और डेयरी मंत्री बाबूलाल नागर, शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर के आतिथ्य में शहर और देहात सेवादल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को केन्द्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी निर्णयों और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लैगशिप योजनाओं को शहर, गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के देरी से आने से लगभग डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ। इस दरम्यान जिस वक्त राष्ट्रीय संगठक अपना उद्बोधन दे रहे थे उस वक्त सेवादल कार्यकर्ता नींद निकालते नजर आ रहे थे।

error: Content is protected !!