देश की संप्रभुता को गिरवी रख रहे हैं मनमोहन सिंह

अजमेर 23 सितम्बर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला अजमेर का ऐतिहासिक विशाल युवा सम्मेलन आज स्थानीय जवाहर रंगमंच पर भा.ज.पा. के राष्ट्रीय महामंत्री तथा राज्य के प्रभारी एवं सांसद श्री कप्तान सिंह सोंलकी, प्रदेश भा.ज.पा. उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत तथा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, ऋषि बंसल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
आज युवा सम्मेलन में उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ श्री कप्तान सिंह सोंलकी ने कहा कि समाज व देश में जब भी कोई बड़ा परिवर्तन होता है तो उसका वाहक युवा ही बनता है उन्होने 1975 में आपातकाल का जिक्र करते हुऐ कहा कि उस दौर में भी लोकतन्त्र की रक्षा के दायित्व का निवर्हन युवा वर्ग ने ही किया था तथा स्वाधीनता संग्राम में भी युवा अग्रणी रहे। सोंलकी ने कहा कि देश में सुशासन एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व अन्त्योदय राष्ट्र की गौरवशाली परम्पराओं व संस्कृतिक के अनुरूप राष्ट्र का पुनः निर्माण करेगें। सोंलकी ने कहा कि भारत की सभ्यता व सस्कृति तथा जीवन पद्धति विश्वभर में अनूठी है तथा यही ऐसा देश है जहा पर स्वयं भगवान ने भी एक बार नहीं 9 बार अवतार लिया है तथा इसी पहचान व गौरव को पुन स्थापित करने के लिये भा.ज.पा. बनी है।
सोंलकी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने युवा को जाग्रत करने का कार्य किया तथा उन्होने यह भविष्यवाणी की थी कि जिस तरह विश्व में 17वीं सदी इंग्लैण्ड की थी, 18वीं सदी फ्रांस की थी, 19वीं सदी जर्मनी की थी, 20वीं अमेरिका की थी उसी प्रकार 21वीं सदी भारत वर्ष की होगी उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार के कामकाज, भ्रष्ट आचरण व घोटालों से देश की छवि खराब हुई है ऐसे में युवा वर्ग का यह दायित्व बनता है कि वह स्वामी विवेकानन्द जी की भविष्यवाणी को पुरा करने का संकल्प लेवें।
सोंलकी ने कहा कि यह देश की र्दुभाग्यपूर्ण स्थिति है कि प्रधानमंत्री स्वंय ही निराश है इसलिये मंहगाई को बढावा देकर एफ.डी.आई. लाकर देश की संप्रभुता को विदेशी कम्पनियों के हाथों गिरवी रखने का कार्य कर रहे है।
अजमेर के युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम को अनुकरणीय बताते हुऐ श्री सोलंकी ने कहा कि वह युवा वर्ग से जैसी उम्मीद रखते है उसी के अनुरूप अजमेर में यह दृश्य देखने को मिला है। उन्होने 21वीं सदी के परिवर्तन के लिये तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुऐ भा.ज.पा. प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि अजमेर में राष्ट्र के गौरव को स्थापित करने वाले युवा वर्ग की गौरवशाली परम्परा रही है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने युवा अवस्था में देश का शासन किया, दयानन्द सरस्वती की कर्मस्थली भी अजमेर ही रही तथा यहां के बीसलदेव ने अजमेर को राजधानी व दिल्ली को उपराजधानी बनाया। लखावत ने कहा कि जिस प्रकार से अजमेर में जहांगीर ने सर टामस रा के भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी को व्यापार करने की इजाजत देकर ऐतिहासिक भूल करी थी। ऐसे में अजमेर के युवा वर्ग का यह दायित्व है कि वह भारत में एफ.डी.आई. को लागू कर फिर से गुलामी की ओर ले जाने वाली कांग्रेस का देश से हटाने का सकंल्प लेंवे। लखावत ने कहा कि भारतीय जनसंघ के सस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी मात्र 32 वर्ष की युवा अवस्था में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बन गये थे। उन्होने कहा कि भारत की ऐतिहासिक व सम्रद्ध परम्परा रही है यहा पर चाणक्य ने निःस्वार्थ भाव से राजकार्य, करने का उदाहरण प्रस्तुत किया है, राजा हरीश चन्द का उदाहरण है लेकिन कांग्रेस के लोग इस परम्परा के विपरीत कृत्य कर रहे है उन्होने कहा कि सोनिया गांधी देश की मालिक बन कर देश की दिशा को बिगाड रही है तथा वेटिकन के पोप के अनुसार देश को चला रही है। लखावत ने कहा कि संकल्प राजनैतिक विषय नहीं है जिस तरह से देश को बेचने व गिरवी रखने का काम चल रहा है तथा देश के बजट के पैसों की जांच करने वाली व लेखा जोखा रखने वाली संस्था केग को कमजोर करने का काम चल रहा है। ऐसे में युवा वर्ग का दायित्व है कि वह परिवर्तन करके दिखाये।
युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल ने कहा कि आज कांग्रेस ने देश की स्थिति इतनी बदतर कर दी है कि एक समारोह में जब भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनकी बहन ने किया तो वह भगत सिंह की प्रतिभा को देखकर रोने लगी तथा उन्होने कहा कि क्या इसी दिन के लिये मेरा भाई फांसी के फन्दे पर चढा था। बंसल ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को विकृत कर युवा वर्ग के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है देश को पीछे ले जाकर सोनिया गांधी अन्याय कर रही है देशभर में घोटालों की बाढ आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कडी से कडी जोडो तथा जनता ने विश्वास कर बहुमत दिया लेकिन विकास नहीं हुआ बल्कि कांग्रेस ने भ्रष्ट आचरण कर देश के साथ विश्वास घात किया है। बसंल ने कहा कि अभी शहादत की जरूरत नहीं बल्कि व्यापक जन जागरण कर राष्ट्र की सुरक्षा के लिये खतरा बन चुकी कांग्रेस को हटाने की जरूरत है।
युवा सम्मेलन को भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष रासांसिह रावत, विधायक अनिता भदेल तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा के प्रभारी अरविन्द यादव ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपने स्वागत भाषण में युवा मोर्चा देवेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी वरिष्ठ नेताओं व भारी तादाद् में उपस्थित युवाओं को स्वागत करते हुऐ कहा कि आज संकल्प दिवस पर युवा मोर्चा यह संकल्प लेगा कि हम सभी पार्टी की रीति तथा विचारधारा के अनुरूप देश में राष्ट्रीयता का भाव जाग्रत करते हुए कांग्रेस को देश से हटाने के लिये कार्यशील रहेगें।
कार्यक्रम के अन्त में प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने उपस्थित सभी युवकों को संकल्प दिलाया। युवाओं ने दोनों हाथ उठाकर यह संकल्प लिया कि वह राष्ट्र हित में कार्य करते हुए भारत के गौरव के लिये प्रयत्नशील रहेगें तथा यू.पी.ए. जनविरोधी सरकार को उखाड फेकने तक चैन से नहीं बैठेगें। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री रजंन शर्मा ने किया तथा सम्मेलन संयोजक अश्विनी रावत ने आभार व्यक्त किया।
आज के कार्यक्रम में विशेष बात यह रही है कि युवा मोर्चा द्वारा पार्टी के सभी पूर्व जिलाध्यक्षो युवा मोर्चा के सभी पूर्व जिलाध्यक्षों तथा नगर परिषद के सभी पूर्व सभापतियों सहित पार्टी के कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सभी वरिष्ठ भा.ज.पा. नेताओं व प्रदेश के युवा माोर्चा के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया। जिनमें श्री किशन सोनगरा (पूर्व मंत्री), कैलाश कच्छावा (महामंत्री), बी.पी. सारस्वत (प्रदेशाध्यक्ष शैक्षिक प्रकोष्ठ), भंवर सिंह पलाड़ा (समाज सेवी एवं नेता), कंवल प्रकाश किशनानी (भा.ज.पा. शहर जिला प्रचार मंत्री) वनिता जैमन (जिला मंत्री), कमला गोखरू, नवलराय बच्चानी (पूर्व विधायक), रमेश सोनी (पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा), सम्पत सांखला (पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा), सुभाष खण्डेलवाल (पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा), पूर्णशंकर दशोरा (पूर्व जिलाध्यक्ष), अजीत सिंह राठौड़ (उप. महापौर), सुरेन्द्र सिंह शेखावत (पूर्व सभापति), सरोज जाटव (पूर्व सभापति), जयकिशन पारवानी (पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा), धर्मेश जैन (पूर्व न्यास अध्यक्ष, पूर्व यू.मो. अध्यक्ष), सुरेश सिंह रावत (प्रदेश मंत्री भा.ज.मु.यो), अभिमन्यु सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष भा.ज.यु.मो), राजेन्द्र सिंह सुरपुरा (प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी अजमेर), अतिश जी (सम्ंभाग प्रभारी अजमेर), जितेन्द्र मीणा (प्रदेश महामंत्री) शामिल थे।
कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व सुश्री ममता तुलसयानी के द्वारा वन्दे मातरम् के गान के साथ हुआ। भा.ज.पा. नेता जगदीश चांवला ने भी देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया। युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने श्री सोंलकी सहित सभी मंचासीन नेताओं को स्मृति चिन्ह प्रस्तुत किये।
सकंल्प दिवस को सफल बनाने में सक्रिय रहने वाले सर्व श्री हितेश वर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), महेश लखन (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), सुशील साहू (उपाध्यक्ष अजमेर युवा मोर्चा), जस्साराम गुर्जर (उपाध्यक्ष अजमेर युवा मोर्चा), अरूण अभिचंदानी (उपाध्यक्ष अजमेर युवा मोर्चा), दीपक सिंह गौड़ (मंत्री अजमेर युवा मोर्चा), करण सिंह गौड (मंत्री अजमेर युवा मोर्चा), अमित यादव (मंत्री अजमेर युवा मोर्चा), अमित वालिया (मंत्री अजमेर युवा मोर्चा), गगन आजे (मंत्री अजमेर युवा मोर्चा), धर्मेन्द्र कडवा (मंत्री अजमेर युवा मोर्चा), महेन्द्र भाटी (प्रवक्ता अजमेर युवा मोर्चा), गजेन्द्र सिंह चौहान (मीडिया प्रभारी अजमेर युवा मोर्चा), हेमेन्द्र जैन (कोषाध्यक्ष अजमेर युवा मोर्चा), पवन सवालिया (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), सोहन साहू (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), महेन्द्र पटेल (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), मिलन खण्डेलवाल (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), अनिल चौहान (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), अरूण प्रजापति (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), विशाल वर्मा (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), रमेश शेरा (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), वीरेन्द्र सैनी (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), नवजीत जैन (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), नीरज पाटनी (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), आशु शर्मा (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), अतुल (सदस्य अजमेर युवा मोर्चा), आनन्द सिंह राजावत, घीसू गढवाल, संजय खण्डेलवाल, सीताराम, नरपत सिंह, डॉ. गिरधर शर्मा, गोपाल बंजारा, हरेन्द्र यादव, अमित जैन, विकास शर्मा, शरद गोयल, इब्राहिम फकर्र (प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा), शफि बक्श, हीरा लाल जीनगर, बन्टी भाई, इशाक घोसी, रश्मि शर्मा, प्रेमलता बुगालि़या, संपत भाटी, कार्यक्रम में मौजूद थे।
शहर जिला महामंत्री युवा मोर्चा
रंजन शर्मा
मो. 9828051444
error: Content is protected !!