प्रकाश अंबेडकर का भव्य स्वागत किया

20170102_162901मेनार।
संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर के पोत्र प्रकाश अम्बेडकर सोमवार को डबोक एअरपोर्ट पर आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अम्बेडकर मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी वल्लभनगर के अध्यक्ष दूदाराम मेघवाल ने बताया की सोमवार 3 बजे डबोक चोराहा पर भव्य आयोजन किया गया। युवा संजय मेघवाल मेनार के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ भव्य आतिश बाजी एवं जयकारो के साथ मेवाड़ की शान पगड़ी पहना कर स्वागत किया। समाज के तहसील अध्यक्ष सोहन लाल मेघवाल ने प्रकाश अम्बेडकर को क्षेत्र की समस्याओ से रूबरू करवाया। भव्य कार्यक्रम के दौरान देवीलाल सुलाया ,अशोक मेनार ,राहुल ज्ञान ज्योति ,प्रदीप मेघवाल ,विनोद भुवाणा,प्रकाश निमड़ी सहित सेकडो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। साथ ही अम्बेडकर का जगह जगह स्वागत के बाद उदयपुर अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब को मल्यार्पन कर् सभा का आयोजन किया गया उदयपुर के बाद देसूरी पाली में होने वाले सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। कैप्शन-मेनार। डबोक चौराहा पर स्वागत करते कार्यकर्त्ता।

error: Content is protected !!