बाड़मेर 04 जनवरी
32 वीं राजस्थान राज्य कुष्ती बालक एवं 20 वीं बालिका जूनियर एवं कैडिट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। माधव चौधरी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल बाड़मेर आदर्ष स्टेडियम में आज 5 जनवरी को 12 बजे से शुरू होगी। जिसमें 6 से 8 जनवरी तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के जिले के टीम का चयन किया जायेगा। चयनित खिलाड़ी आज ही शाम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जयपुर रवाना होगें।
कुश्ती कोच खेमाराम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भारवर्ग इस प्रकार रहेगा। बालक वर्ग में 42, 46, 50, 54, 58, 63, 69, 76, 85, 100 किलो व बालिका वर्ग में 38, 40, 43, 46, 49, 52, 56, 60, 65 , 70 किलोभार वर्ग के खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकेगें। इस प्रतियोगिता में दो वर्ग होगे। प्रथम कैडिट वर्ग में 2000, 2001, 2002 जन्मतिथि वाले खिलाड़ी तथा जूनियर वर्ग में 1997, 1998, 1999 व 2000 की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी भाग ले सकेगें। पहलवानों को जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। यह जानकारी संघ प्रवक्ता तेजाराम हुड्डा ने दी।