खेल से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है – जैन

रावणा राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
23बाड़मेर 4 जनवरी
स्थानीय आदर्ष स्टेडियम में जिला रावणा राजपूत समाज के तत्वावधान में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियेागिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, विषिष्ठ अतिथि नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला महामंत्री फरससिंह पंवार, जिला कोषाध्यक्ष लिखमसिंह गोयल एवं जिलाध्यक्ष ईष्वरंिसह जसोल की अध्यक्षता में किया गया। जिला प्रवक्ता पृथ्वीसिह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि खेल जीवन का एक हिस्सा है खेलने से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। युवाओं को षिक्षा के साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए। विषिष्ठ अतिथि नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए। जिससे युवाओं में समाज के प्रति सक्रियता बढती है। जिला महामंत्री फरससिंह पंवार ने कहा कि समाज के युवा संगठित होगें तभी विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ईष्वरसिंह जसोल ने कहा कि समाज विकास के लिये युवाओं की पूर्ण भागीदारी जरूरी है। युवाओं को समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करना चाहिए। जिससे मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम संयोजक हरीसिंह राठौड़ ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच मेजर दलपत शक्ति संगठन बनाम दांता क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दांता क्लब ने निर्धारित 12 ऑवर में 117 रन बनाये जवाब में मेजर दलपत शक्ति संगठन ने 8 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल किया। इस मैच में हाथीसिंह कपूरड़ी 44 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे । दूसरा मैच बीएमसी क्लब बनाम बाड़मेर आगौर के मध्य खेला गया जिसमें बीएमसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ऑवर में 7 विकेट खोकर 88 रन बनाये। जवाब में बाड़मेर आगौर ने 12 ऑवर में 71 रन ही बना सकी। इस मैच में बीएमसी क्लब 17 रन से विजयी रही। जिसमें मदनसिंह लाखाणी 18 रन व दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।तीसरा मैच नवदुर्गा क्लब बिषाला बनाम सामेष्वर क्लब धनाउ के मध्य खेला गया जिसमें नवदुर्गा क्लब बिषाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ऑवर में 7 सात विकेट खोकर 97 रन बनाये। जवाब में सोमेष्वर क्लब धनाउ ने तीन विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल किया। इस मैच में ठाकूरंिसह 34 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। चौथा मैच रणवीर क्लब बालोतरा बनाम आईनाथ क्लब के मध्य खेला गया।
जिला खेल मंत्री बाबूसिंह चौहान ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका छोटूसिंह पंवार, मोहनसिंह भाडखा, पृथ्वींिसह पंवार, हाथीसिंह कपूरड़ी, दानसिंह राठौड़ , रमेषसिंह गडरारोड़, विक्रमसिंह गडरारोड़ एवं स्कोरर की भूमिका सुल्तानसिंह राठौड़ ने निभाई। कार्यक्रम में भाखरसिंह सोढा सरपंच बिषाला आगौर, मेजर दलपत शक्ति संगठन जिलाध्यक्ष स्वरूपसिह पंवार, सहसंयोजक खीमराज सिंह सोढा, सवाईसिंह सरपंच बाड़मेर ग्रामीण, उगमसिंह सोलंकी, मगसिंह जसोल, फरससिंह चौहान, दानसिंह राठौड़, सोहनसिंह दांता, गोविन्दसिंह सोढा, खुमानसिंह पंवार, श्रवणसिंह दांता, गोविन्दसिंह सोढा आदि कई समाजबंधु मौजूद रहे।

पृथ्वीसिंह पंवार
जिला प्रवक्ता
रावणा राजपूत समाज बाड़मेर

error: Content is protected !!