मेनार ।
एस डी एम जागरूक पत्रकार संघ वल्लभनगर – कपासन के तत्वाधान में नव वर्ष की स्नेह मिलन बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निकटवर्ती राणेरा महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया। संघ के मिडिया प्रभारी संजय मेघवाल ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक भीमराज मेनारिया ने की। साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु राज कुमार गर्ग ,उपाध्यक्ष लोकेश मेनारिया मेनार , सचिव चंद्रशेखर लौहार, संघ के सहसचिव एवं मिडिया प्रभारी संजय मेघवाल मेनार ,कोषाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल एवं शेख सिराजुद्दीन, सलाहकार मंत्री नरेंद्र सेठिया, संगठन मंत्री कैलाश तेली को मनोनीत किया। बैठक में तमाम मनोनीत सदस्यों का संघ की ओर से हार्दिक स्वागत किया गया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए ज्वलंत मुद्दों के ऊपर चर्चा की गई । साथ ही वर्तमान परिपेक्ष में मीडिया के कर्तव्य एवं जनहित के कार्यों के ऊपर भी विचार रखा गया । बैठक के दौरान मनोनीत सदस्यों सहित मांगी लाल लौहार, जगदीश लोहार ,विजय प्रकाश चौबीसा ,अशोक शर्मा, कन्हैया लाल गर्ग सहित कई पत्रकार गण उपस्थित थे।