नेता प्रतिपक्ष डूडी को मिले सैंकड़ों ज्ञापन, हजारों ने भरे फीडबैक प्रपत्र
हजारों फरियादी पहुंचे डूडी की जनसुनवाई में, सिविल लाइन दिन भर रहा जाम
जयपुर, 15 जनवरी। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेष्वर डूडी की आज रविवार को हुई प्रदेषस्तरीय जनसुनवाई मेें प्रदेष भर से हजारों की तादाद में लोग उमड़े। इनमें बड़ी संख्या में आये किसानों व ग्रामीणों ने डूडी को सिंचाई, पेयजल, बिजली, खाद-बीज, पंचायतराज, चिकित्सा, सड़क कानून-व्यवस्था आदि विषयों से संबंधित ज्ञापन सौंपे, वहीं नोटबंदी से आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। दिन भर चली जनसुनवाई में दो हजार से अधिक लोगों ने लिखित में फीडबैक प्रपत्र भरकर प्रदेष में अधूरे विकास कार्यों, भ्रष्टाचार, नोटबंदी से उत्पन्न बदहाल स्थिति सहित जनसमस्याओं से अवगत कराया। जनसुनवाई में नेता प्रतिपक्ष को तीन सौ से अधिक प्रतिनिधिमंडलों ने बड़ी संख्या में आकर अपनी समस्याएं बताईं। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह, डॉ.बी.डी.कल्ला, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, पूर्व कैबीनेट मंत्री मा.भंवरलाल, बृजकिषोर शर्मा, रामलाल जाट, भगराज चौधरी, भरोसीलाल जाटव, मुख्य सचेतक गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व सांसद अष्कअली टांक, महेष जोषी, बद्री जाखड़, एआईसीसी प्रवक्ता संदीप चौधरी, जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक भंवरसिंह भाटी, हीरालाल दंरागी सहित अनेक पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों एवं पूर्व विधायकों ने भी आमजन की समस्याएं सुनी। बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठनों ने भी नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन देकर राज्य सरकार पर दोहरेपन का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष रामेष्वर डूडी ने लोगों को आष्वस्त किया कि आमजन की समस्याओं को विधानसभा के आगामी बजट सत्र में पुरजोर रूप से उठाया जाएगा और कांग्रेस विधायक दल में इन सभी ज्ञापनों को सामने रखकर सरकार को घेरेने की व्यूहरचना तैयार की जाएगी। ज्ञापनों और आमजन के फीडबैक से कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व को भी अवगत कराया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष रामेष्वर डूडी के सिविल लाइन स्थित सरकारी निवास पर प्रातः 10 बजे शुरू हुई जनसुनवाई में दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। करीब दस हजार से अधिक लोगों के आगमन से सिविल लाइन में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में पंचायतराज के प्रतिनिधियों ने भी नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार पर प्रदेष में कांग्रेस के जिला प्रमुखों, प्रधानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। वहीं बिजली कंपनियों के जबरन वीसीआर भरने और किसानों से बिलिंग व पेनल्टी के नाम पर मनमाने बिल वसूलने को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष को बड़ी संख्या में ज्ञापन मिले। बीकानेर संभाग के सभी जिलों से नेता प्रतिपक्ष को मिले ज्ञापनों में अनियमित नहरबंदी, नहरी क्षेत्र की दुर्दषा, बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति को लेकर बड़ी संख्या में ज्ञापन दिये गये। वहीं कोटा संभाग से आये किसानों ने शीतलहर में धनिये की नष्ट फसल पर मुआवजा देने और परबन नदी सिंचाई परियोजना में देरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपा। इसी तरह, करौली जिले से पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल ने पांचना बांध में चंबल नदी का पानी लाने में विलंब को लेकर ज्ञापन दिया। झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्र्रत्याषी रहे संजय गुर्जर ने कोटा संभाग की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं दलित एवं अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को स्कॉलरषिप में अनियमितताएं, उर्दू षिक्षकों की भर्ती, रोजगार के ऋण में कटौती, मदरसों की उपेक्षा को लेकर अनेक ज्ञापन मिले। उदयपुर संभाग के लोगों ने देवास परियोजना, सिंचाई क्षेत्र में कटौती को लेकर ज्ञापन दिये। चित्तौड़गढ़ जिले के पूर्व प्रधान उदयलाल चौधरी ने बिजली, सड़क की समस्या को लेकर ज्ञापन दिये। बाड़मेर जिले के सिवाना से प्रधान गरिमा राजपुरोहित, बीकानेर की जिला प्रमुख सुषीला सींवर ने भी पंचायतराज संस्थाओं की उपेक्षा को लेकर ज्ञापन दिये। नागौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी, पीसीसी सचिव चेतन डूडी के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बीकानेर जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यषपाल गहलोत और युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिषनाराम सिहाग ने जहां दलित छात्रा डेल्टा मेघवाल हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। साथ ही, बीकानेर जिले की समस्याओं को सामने रखा। कोलायत के विधायक भंवरसिंह भाटी के नेतृत्व में किसानों ने नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपा। वहीं श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सहारण व पूर्व विधायक गंगाजल मील ने इंदिरा गांधी नहरी क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। चूरू जिले के पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, पूूसाराम गोदारा, ईष्वरराम डूडी, पीसीसी सचिव कृष्णा पूनिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिहाग ने चूरू जिले की समस्याओं को लेकर अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष से मिलाये। हनुमानगढ़ जिले की पूर्व जिला प्रमुख शोभा डूडी, पूर्व उप जिला प्रमुख शबनम गोदारा, किसान कांग्रेस के महासचिव ओम भादू ने भी जिले की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष से मिलाये।
वहीं पूर्व सांसद बद्री जाखड़, पूर्व उपजिला प्रमुख हीरालाल मुंडेल, आदर्ष जाट युवा महासभा के प्रदेषाध्यक्ष प्रकाष बेनीवाल के नेतृत्व में किसानों ने जोधपुर संभाग के किसानों की समस्याओं से नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया। टोंक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास चौधरी ने टोंक जिले में चिकित्सा क्षेत्र की बदहाल स्थिति और किसानों को बीसलपुर बांध से सिंचाई का पानी नहीं मिलने को लेकर ज्ञापन दिया। अलवर जिले के कठूमर के प्रधान संजय खींची ने चंबल का पानी कठूमर तहसील को दिये जाने का सर्वे वर्ष 2012 में होने के बावजूद भाजपा शासन में उसे रोकने के मुद्दे पर ज्ञापन दिया। फुलेरा से कांग्रेस प्रत्याषी रहे बजरंग कंकरालिया ने फुलेरा क्षेत्र के 173 गांवों को कांग्रेस शासन में बीसलपुर परियोजना से जोड़े जाने की मंजूरी के बाद भाजपा राज में रोके जाने को लेकर ज्ञापन दिया। झुंझुनूं जिले में सड़कों की बदहाली, खेल विष्वविद्यालय की दुर्दषा, सैनिक स्कूल की घोषणा कागजांें में होने को लेकर लोगों ने ज्ञापन दिये।
जयपुर जिले एवं शहर से भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष से मिले। इसमंें पृथ्वीराज नगर की नागरिक समितियों, षिवदासपुरा ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट हटाओ किसान संघर्ष समिति, राजस्थान विष्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों, पालड़ी मीणा के निवासियों, मुहाना सब्जी मंडी विक्रेताओं, ऑटो रिक्षा चालकों की यूनियन, जूनियर एकान्टेंट एवं टीआरए परीक्षा संघर्ष समिति, राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएषन, होमगार्ड यूनियन सहित दिव्यांगों के प्रतिनिधिमंडल ने भी नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपे। इंटक से जुड़े कर्मचारी संगठनों व श्रमिक संघों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन दिये। डग की पूर्व विधायक स्नेहलता ने झालावाड़ जिले में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन दिया। वहीं झालावाड़ जिले में गैंगरेप की कई घटनाओं में पीड़िता को न्याय नहीं दिये जाने की षिकायत की। बूंदी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीएल प्रेमी ने बूंदी जिले की समस्याओं को सामने रखा। कांग्रेस नेता लक्ष्मण मीणा ने बस्सी क्षेत्र और युवा कांग्रेस नेता राहुल तंवर ने मुहाना सब्जी मण्डी से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा।
नेता प्रतिपक्ष रामेष्वर डूडी ने जनसुनवाई में आम जनों के सामने नोटबंदी के बाद आ रही दिक्कतों को लेकर एक फीडबैक प्रपत्र भी लोगों से भरवाया। जिसमें प्रदेष में अधूरे विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं से जुड़े प्रष्न भी शामिल थे। नोटबंदी के बाद आ रही दिक्कतों को लेकर लगभग दो हजार लोगों ने अपनी समस्याएं लिखित में नेता प्रतिपक्ष को सौंपी। इनमें किसानों ने खादबीज उपलब्ध नहीं होने, फसल का दाम नहीं मिलने, मजदूरों के पलायन सहित ग्रामीणों ने एटीम खराब होने, बैंकों से नकदी नदारद होने आदि की षिकायतें की।
नेता प्रतिपक्ष को बड़ी संख्या में लोगों ने सामाजिक पेंषन नहीं मिलने, पुलिस जांच निष्पक्ष नहीं होने, भू-माफियाओं द्वारा जमीनों पर कब्जे करने और अतिक्रमण को लेकर भी षिकायतें की। बड़ी संख्या में ज्ञापनों में कांग्रेस शासन में शुरू किये गये विकास कार्यों को पिछले तीन साल में ठप कर देने की षिकायत भी नेता प्रतिपक्ष को प्रदेष भर से आये लोगों ने की।
बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्र्रेस नेता व पदाधिकारी
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने षिरकत की। इनमें प्रदेष कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरालाल विष्नोई, महासचिव वैभव गहलोत, महेष शर्मा, गिरिराज गर्ग, श्रीमती पूनम गोयल, श्रीमती गंगादेवी, श्रीमती विजयलक्ष्मी विष्नोई, प्रवक्ता सुरेष चौधरी, पीसीसी सचिव विक्रम वाल्मिकी, राजेष चौधरी, प्रषांत सहदेव शर्मा, प्रषांत बैरवा, मोहन डागर, संगीता गर्ग, सी.ए. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय गर्ग, जयपुर नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष धर्मसिंह सिंघानिया, पूर्व विधायक भगवानसहाय सैनी, सोहन नायक, रमेष खींची, मांगीलाल डांगा, रामचन्द्र जारोड़ा, महावीर जीनगर, श्रीगोपाल बाहेती, गोपाल मीणा, निर्भयलाल जाटव, पूर्व जिला प्रमुख हजारीलाल नागर, श्रीमती मदन कौर, महेन्द्र सांखला, जयपुर बार एसोसिएषन के पूर्व अध्यक्ष विजयसिंह पूनिया, विधि विभाग के प्रदेष संयोजक राघवेन्द्र पारीक, महासचिव उग्रसेन यादव, कांग्रेस नेता रायसिंह गोदारा, रामनिवास पूनिया, विमल यादव एडवोकेट, राघव मीणा, विमलेष पूनिया एडवोकेट, धूपसिंह पूनिया एडवोकेट, युवा कांग्रेस के प्रदेष महासचिव हनुमान मील, हसन खान, मीडिया चेयरमेन सादिक खान चौहान, जावेद कुरेषी, जिलाध्यक्ष सीएम भदाला, राजस्थान विष्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौपड़ा, अभिमन्यु पूनिया, अंजली यादव आदि ने भी जनसुनवाई में भाग लिया।
वकीलों ने लीगल हेल्प डेस्क
जनसुनवाई में वकीलों ने लीगल हेल्प डेस्क लगाकर आमजन की समस्याएं सुनी और उन्हें विधिक परामर्ष दिया। लीगल हेल्प डेस्क पर अधिवक्ता किषनलाल सारस्वत, रिटायर्ड जज जेपी गौड़, संजीव शर्मा, अब्दुल वाहिद नकवी, हंसराज कुलदीप, अरविंद चावला, अरविंद शर्मा आदि ने आमजन की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर जयपुर शहर कांग्रेस के मेडिकल प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा के संयोजन में मेडिकल हेल्प डेस्क भी लगाई गई।
कुलदीप शर्मा
मीडिया समन्वयक
9001090097