

अजमेर
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान के तहत पत्रकार कॉलोनी कोटड़ा में कुओं की सफाई का काम रविवार को शुरू हुआ। शिक्षा पंचायतीराज मंत्री वासुदेव देवनानी ने इस कार्य का शुभारंभ किया। पार्षद समाजसेवी ज्ञान सारस्वत के सहयोग से कॉलोनी के पार्क के अंदर बाहर स्थित कुओं की सफाई का काम करवाया जा रहा है।
देवनानी ने कुएं की सफाई करने वाले युवक का माला पहनाकर स्वागत किया। पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के प्रवक्ता नानक भाटिया ने बताया कि दोनों ही कुओं में पर्याप्त पानी है, कुओं की सफाई हो जाने से पानी की और सुविधा मिल सकेगी। कॉलोनी के वाशिंदों ने इस कार्य के लिए पार्षद सारस्वत का आभार जताया है। वार्ड पार्षद महेंद्र मित्तल समाजसेवी अतुल पाटनी भी इस दौरान मौजूद थे। शिक्षाएवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने रविवार को कोटड़ा स्थित पत्रकार कॉलोनी में सांसद कोष से सड़कों के दोनों ओर रंग-बिरंगे ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान कॉलोनी में विधायक कोष से सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी घोषणा की। पं. ओमप्रकाश वैष्णव और राजेंद्र दिवाकर ने मंत्रोच्चार कर कार्य का शुभारंभ किया।
देवनानी ने कहा कि राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव के सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से स्वीकृत 15 लाख की राशि से सड़क के दोनों ओर रंग-बिरंगे ब्लॉक लगवाने का कार्य होने से कॉलोनी का रूप निखरेगा। स्मार्ट सिटी सहित चार मुख्य योजनाओं में शामिल होने से अजमेर स्मार्ट बनेगा। आगामी दो वर्षों में अजमेर का स्वरूप पूरी तरह बदला नजर आएगा। पत्रकार कॉलोनी के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे के लिए विधायक कोष से तीन लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि यह काम जल्द ही मंजूर करवाया जाएगा और भविष्य में भी विकास कार्यों के लिए सहयोग बरकरार रहेगा। पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश कासलीवाल ने शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी से विधायक कोष से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पिछले दिनों चोरियों की तीन वारदात हो चुकी है। कॉलोनी में सांसद सांवरलाल जाट के सांसद कोष से भी ब्लॉक लगवाने के लिए 6 लाख रुपए मंजूर हो चुके हैं। यह कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के विधायक कोष से पत्रकार कॉलोनी के सुरक्षा द्वार के लिए 5 लाख रुपए मंजूर किए जा चुके हैं।
ये थे मौजूद
इसअवसर पर नगर निगम पार्षद महेंद्र जैन मित्तल, पार्षद ज्ञान सारस्वत, भाजपा के शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी अतुल पाटनी, पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश कासलीवाल, एडीए के एक्सईएन अनूप टंडन, सहायक अभियंता ओमप्रकाश सोलंकी, कनिष्ठ अभियंता संजय मीणा एवं कॉलोनी के लोग उपस्थित थे।
कोटडा स्थित पत्रकार कालोनी में उदघाटन कुआें की सफाई के दौरान उपस्थित राज्यमंत्री देवनानी, अन्य अतिथि क्षेत्रवासी।