अजमेर, 3 मार्च। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत आगामी 19 जून से घरेलू कनेक्शन जारी करने हेतु बिजली सबके लिए योजना प्रारंभ हो गई है। इस अभियान के तहत 5 मार्च को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्रा के 10 सर्किल में कुल 40 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऐसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन दिए जाएगें। यह शिविर 5 मार्च को नागौर में 17, राजसमंद में 5, प्रतापगढ़ में 4, चित्तौड़गढ़ में 3, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं, सीकर एवं डूँगरपुर में 2-2 तथा उदयपुर में एक स्थान पर लगाए जाएगें। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि यह शिविर चि☻त्तौड़गढ़ सर्किल में विनायका, बारखेड़ा एवं खेरपुरा में लगेंगे। नागौर सर्किल में नरवाफला, ग्वालू, अलाप, बडी खाटूं, छोटी खाटूं, बासा, पलादा, कुकनवाली, गुढासल, डेगाना, रीया, सोगावास, मेड़ता रोड़, बोरावड़, रानीगढ़, कुरादा एवं कीनसारिया में शिविर आयोजित होंगे। प्रतापगढ़ सर्किल में चुपना, देवल, धामोतर एवं रतनपुरिया में आयोजित होंगे। राजसमंद सर्किल में कालेसरिया, गांवगुढ़ा, जीवाड़ा, रेलमगरा एवं पसुंद में आयोजित होंगे। भीलवाड़ा सर्किल में शिवराती एवं अरगिया में आयोजित होंगे। डूंगरपुर सर्किल मंे रास्ता एवं असेला में आयोजित होंगे। अजमेर सर्किल मंे ब्यावर खास एवं श्रीनगर में लगेंगे। झुंझुनूं सर्किल में उदा मंडी एवं मंडावरा में शिविर लगेंगे। सीकर सर्किल में मिनेरा एवं सुजावास पीपराली में शिविर लगेंगे। उदयपुर में बागावट में शिविर लगेगा।
—000—
एक लाख 69 हजार 581 उपभोक्ताओं को प्रथम बिल जारी
अजमेर, 3 मार्च। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक एक लाख 69 हजार 581 विद्युत उपभोक्ताओं को कनेक्शन पश्चात् प्रथम बिल जारी किए गए है।
निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने बताया कि निगम द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक कुल एक लाख 76 हजार 450 विद्युत कनेक्शन जारी कर कुल एक लाख 69 हजार 581 प्रथम विद्युत बिल उपभोक्ताओं को जारी किए गये हंै। उन्होंने बताया कि जारी किए गये प्रथम विद्युत बिलों में भीलवाड़ा में 22 हजार 489 बिल है जबकि सीकर में 21 हजार 684, नागौर में 20 हजार 542, उदयपुर सर्किल में 18 हजार 971, प्रतापगढ़ सर्किल में 16 हजार 600, अजमेर जिला वृत्त 13 हजार 64, चित्तौड़गढ़ में 13 हजार 2, डूंगरपुर में 11 हजार 522, झुंझुनूं में 10 हजार 817, राजसमन्द में 7 हजार 631, अजमेर शहर में 7 हजार 167 तथा बांसवाड़ा में 6 हजार 92 उपभोक्ताओं को प्रथम विद्युत बिल जारी किए गये है।