जिला प्रमुख वंदना नोगिया की फटकार के बाद तीन बजे पहुंचे तीन विभागों के अधिकारी, अनुपस्थित विभागों को जारी होगें नोटिस

जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने शुक्रवार को पंचायत समिति पीसागंन की की ग्राम पंचायत सोमलपुर में आयोजित पंड़ित दिनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू होकर पंचायत शिविर में उपस्थित विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री मंशा के अनुरूप आम जनता को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये। जिला प्रमुख नोगिया ने जिला परिषद एसीईओं संजय माथूर को शिविर में अनुपस्थित रहने वाले विभागो के खिलाफ कार्यवाई करने के निर्देश दिय है।
ग्राम पंचायत शिविर के निरीक्षण के बाद सोमलपुर सरपंच इकराम चीता ने जिला प्रमुख वंदना नोगिया एवं पंचायत समिति प्रधान दिलीप पचार का स्वागत किया। पंचायत शिविर में जिला परिषद एसीईओं संजय माथूर, पंचायत प्रसार अधिकारी पुरूषोत्तम चौहान, पीसांगन पंचायत समिति प्रधान दिलीप पचार, पंचायत समिति सदस्य सोनू काठात एवं अजमेर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419