अजमेर| 06 मार्च आगामी 8 मार्च को प्रदर्श की यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के जन्मदिवस तथा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर भाजपा , अग्रिम संगठनों व जनप्रतिनिधियो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर अन्य रचनात्मक कार्य किये जायेंगे तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी को शुभकामनाये प्रेषित कर उनके नेतृत्व मे चल रहे विकास कार्यो मे प्रगति व खुशहाली की कामना की जायेगी भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि इस सन्दर्भ मे कार्यक्रमो की रुपरेखा बनाने के लिए मंगलवार 7 मार्च को सायं 3:30 बजे इंडोर स्टेडियम मे पार्टी व युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सहित अग्रिम संगठनो के जिला पदाधिकारियो व मण्डल अध्यक्षो की एक आवश्यक बैठक होगी
इस बैठक मे अब तक अजमेर मे सर्वाधिक बार रक्तदान कर चुके भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व उपमहापौर सोमरत्न आर्य का सम्मान भी किया जायेगा पार्टी के महामंत्री रमेश सोनी,जयकिशन पारवानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत पारीक,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि शर्मा ने सभी मण्डल व जिला पदाधिकारियो से निर्धारित समय पर आने को कहा है
अरविन्द यादव
जिला अध्यक्ष
भाजपा शहर जिला अजमेर