अजमेर,9 मार्च, 2017।
आज समीर धर्मशाला में दरगाह थाना वे गंज थाना क्षेत्र के दुकानदार, होटल मालिक, सीएलजी मेंबरों ,को लेकर मीटिंग रखी गई आने वाले 805 वे उर्स वे होली को लेकर दरगाह थाना अधिकारी मानवेंद्र सिह ने बताया के दुकानदार, होटल मालिक, सी सी कैमरो को सही स्थिति में रखे ताकि आने जाने वालो पर सही निगरानी रखी जा सके वे एक कैमरा बाहर की तरफ जरूर लगाए जिससे कभी कोई घटना हो तो तुरन्त पता लगया जा सकता है व्रत दरगाह अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा के सभी होटल मालिको वे दुकानदारो को हिदायात दी के उर्स से पहले सभी सी सी कैमरे लगवाले ताकि किसी भी समस्या का समाधान किया जा सके दिलीप सामनानी ने बताया की धान मण्डी ओटो स्टेण्ड वे ताँगा स्टेण्ड हटाया जाये क्युकी आये दिन जायरीनों वे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ओटो वे ताँगा वाले रस्ते में बीचो बिच सवारी चढ़ाते वे उतारते हे जिससे कई बार दिन में जाम लग जाता है और धान मण्डी ओटो स्टेण्ड वे ताँगा स्टेण्ड पर हमेशा समाज कंटको का जमवाड़ा लगा रहता है जिसकी वजह से महिलायो एव छात्रायों को आने जाने में मुश्किलो का सामना करना पड़ता है
सभी दरगाह थाना वे गंज थाना क्षेत्र के दुकानदार, होटल मालिक, सीएलजी मेंबरों ने एक स्वर में आवाज उठाई की धान मण्डी ओटो स्टेण्ड वे ताँगा स्टेण्ड हमेशा के लिए हटाया जाए पूर्व में कई बार
धान मण्डी ओटो स्टेण्ड वे ताँगा स्टेण्ड पर छूट पुट घटनाएं हो चुकी है
इस वजह से यहाँ का माहौल तैनाव रहता है
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तेजी से बदलती दुनिया में महिला का आर्थिक सषक्तीकरण।
महिला शक्ति जिन्दाबाद, नारी चेतना जिन्दाबाद, से गूंजा सास्विका संगठन का समीक्षा परिसर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 9 मार्च, 2017 को सास्विका एवं पी.यू.सी.एल. के सह संयोजन में, समीक्षा परिसर, पवनसुत कॉलोनी के पास टी.टी. कॉलेज के सामने, मीरषाली, अजमेर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथी पूर्व पार्षद आषा तुनवाल के कर कमलों से परम्परागत तौर पर दीप प्रज्जवलन कर महिला दिवस कार्यक्रम का आगाज किया गया। दीप प्रज्जवलन के साथ ही महिला शक्ति जिन्दाबाद, नारी शक्ति जिन्दाबाद के उत्साहित नारों से जोषीला समां बंध गया। पी.यू.सी.एल. राज्य महा सचिव डॉ. अनन्त भटनागर द्वारा स्वरचित कविता ने सभी महिलाओं के अधिकारों को जीवंत रूप में उकेरा। तथा नारी शक्ति की गाथा को झलकाती अन्य कविताओं, नारी चेतना गीत चुटकुले, विचार व्याख्या से सारा कार्यक्रम ओतप्रोत रहा।
संयुक्त राष्ट्र संघ महिलाओं द्वारा दिये गये संदेष ”तेजी से बदलती दुनिया में महिला का आर्थिक सषक्तिकरण“ के उद्देष्य से आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट कार्यषाला आयोजित की गई जिसमें सभी उपस्थित महिलाओं ने कागज से बनने वाली सजावटी वस्तुएॅ बनाने का हुनर सीखा।
सभी उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए पी.यू.सी.एल. राज्य उपाध्यक्ष डी.एल. त्रिपाठी ने महिलाओं को स्वावलबी बनकर प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने की तत्परता के लिये प्रत्येक महिला वर्ग को हार्दिक बधाई दी।
पी.यू.सी.एल. अजमेर इकाई के जिला अध्यक्ष ओ.पी.रे, केषव राम सिंघल, राधावल्लभ शर्मा, ईटभट्टा मजदूर संगठन, सी.फॉर की महिला प्रतिनिधी व महिला कार्यकर्ता व अन्य जन संगठनों के जन प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।
महिला आर्थिक स्वावलम्बन को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से लकी ड्रॉ कूपन सत्र आयोजित किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार वितरित किये गये। महिला मेले में विभिन्न संस्थाओं व स्वयं सहायता समूह की लगभग 150 महिलाएं, सारिका जैन, वन्दना, सिस्टर मेबल, सिस्टर माला, सिस्टर अलवीना, कोमल, सोनिया, अन्जू,, पी.यू.सी.एल. सदस्य एवं कार्यकर्ता, व अन्य मानवाधिकार जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिलाएॅ व बच्चे मेले में विभिन्न स्टॉलों का लुत्फ भी उठाया। कार्यक्रम के अन्त में सभी महिलाओं ने घूमर नृत्य कर माहौल खुषनुमा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा टांक ने किया। तथा अतिथियों का व उपस्थित महिलाओं का सास्विका संगठन की निदेषिका सिस्टर केरोल गीता ने महिला दिवस की हार्दिक बधाई देकर सभी का अभिनन्दन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
qadri nazir