अजमेर 05 अप्रैल। शहर के सामाजिक एवं पर्यावरण सरोकारों को समर्पित संस्था अपना अजमेर के तत्वावधान में सामाजिक क्षेत्र में नवाचार करते हुए सूचना केन्द्र परिसर की दीवार, एच.डी.एफ.सी. बैंक के सामने नेकी की दीवार का किया गया।
संस्था के सूत्रधार कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अपना अजमेर का सामाजिक सरोकार में यह अनुठा प्रयास किया है। यहां पर प्रतिदिन 700 से 800 वस्तुओं का आदान-प्रदान की जाती है जिनकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही चली जा रही है। इसी कड़ी में आज पुष्कर में संचालित पांच सितारा सुविधायुक्त अनंता रिसोर्ट के प्रबंधन की ओर से आज 350 ड्रेसे सामाजिक संस्था ‘‘नेकी की दीवार’’ को भेंट की गयी।
रिसोर्ट के मैनेजर पी.एस. राठौड़ ने इन ड्रेसों को नेकी की दीवार के सूत्रधार कंवल प्रकाश किशनानी और विनित लोहिया को सौंपी। किशनानी और लोहिया ने रिसोर्ट प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस नेकी की दीवार संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क परिधान उपलब्ध करवाएं जाते हैं साथ ही अन्य अनुपयोगी वस्तुएं जो यहां रखी जाती है जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दी जाती है। अब चूंकि अनंता रिसोर्ट की ओर से इतनी बड़ी संख्या में ड्रेस उपलब्ध हुई है तो इससे और अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही राठौड़ ने कहा कि उनका संस्थान समय-समय पर सामाजिक कार्य करता रहता है। इसी क्रम में प्रबंधन की ओर से यह ड्रेसे दी गई है।
इस अवसर पर महेश लखन, देवेन्द्र, ललित नागरानी सहित पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश
सूत्रधार, अपना अजमेर
मो. 9829070059