डाॅ. मेघना शर्मा सेंटर फॉर वूमन स्टडीज की डायरेक्टर नियुक्त

bikaner samacharमहाराजा गंगासिंह विवि में नवस्थापित सेंटर फॉर वूमन स्टडीज के डायरेक्टर का कार्य भार इतिहास विभाग की डाॅ.मेघना शर्मा को दिया गया है । कुलपति प्रोफेसर भागीरथ सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित यह सेंटर कई योजनाओं व गतिविधियो को समेटे हुए है जिन्हें आगामी सत्र में संबद्ध महाविद्यालयों को जोडते हुए कार्यान्वित किया जाना प्रस्तावित है ।
डॉ. मेघना ने डायरेक्टर का पदभार मिलने के बाद बताया कि इस सेंटर के तहत महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में व उनके सामाजिक आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए व्याख्यान, परिसंवाद, पोस्टर, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी ।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!