आज दिनांक 12 जून 2017 को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजिया राहठकर, राष्ट्रीय सचिव और मीडिया प्रभारी पूजा कपिल मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा जी के अजमेर आगमन पर भा.ज.पा महिला मोर्चा शहर जिला अजमेर द्वारा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा के नेतृत्व में महिलाओ द्वारा जयपुर रोड़, घाटी मया मन्दिर के पास पुष्पवर्षा ओर मालार्पण ओर साफे पहना कर भव्य स्वागत किया गया साथ ही जिला अध्यक्ष द्वारा पूरे मोर्चे की ओर अतिथियों को तलवार भेट की गई इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा विजिया राहठकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष रुप से कई योजनाएं चला रखी है हम सभी को उन योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाना चाहिए जिससे महिलाएं उन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने आपको और अधिक सक्षम बना सकें वैसे तो अब देश में महिलाएं कई बड़े पदों को सुशोभित कर रही हैं चाहे वह आपकी राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री हो या पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी जी पाटिल हो साथ भी रहाटकर ने उज्वला योजना की सराहना करते हुए इस योजना से महिलाओं को मिले लाभ के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि आज हमें अजमेर आने का सौभाग्य मिला जिसकी देशी ही नहीं अपितु विश्व में अपनी संस्कृति और धार्मिक नगरी के रूप में विशेष पहचान है अजमेर का तो सौभाग्य है की केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाएं जिसमे स्मार्ट सिटी , अमृता योजना, हेरिटेज सिटी,प्रसाद योजना का लाभ भी अजमेर को मिला है महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से महिलाओं को प्रेरणा लेने को कहा शर्मा ने कहा कि हमारी केन्द्र और राज्य सरकार दीन दयाल जी के अंत्योदय के विचार को लेकर को कार्य कर रही है उसके बारे में महिलाओं को बताया भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि अजमेर का महिला मोर्चा मजबूती से अपना कार्य कर रहा है महिला मोर्चा हमेशा संघठन के कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जय किशन पारवानी,मीडिया विभाग से अनीश मोयल, रचित कच्छावा व महिला मोर्चा से जिला महामंत्री कल्पना कासवा, जिला उपाध्यक्ष सुलोचना शर्मा,मंडल अध्यक्ष श्वेता शर्मा,विजय लक्ष्मी विजय, उषा किरण जोशी,भारती श्रीवास्तव, सरोज जाटव, लक्ष्मी यादव, सीमा शर्मा,सावित्री शर्मा, पारुल मोयल सहित कई महिला मोर्चा की पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित रही।
अनीष मोयल
जिला मिडिया प्रमुख
एवं पार्षद वार्ड 51