सरकार की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की

badmer newsबाड़मेर 13 जुन
आगौर कुड़ला षिवकर के किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया तथा केन्द्र सरकार के तीन वर्ष को किसानों के सत्यानाष वर्ष है इसलिए आज किसानो द्वारा इस अच्छे दिनों की सरकार की तृतीय पुण्यतीथी पर श्रद्धाजली सभा आयोजित की गई जिसमें किसानों ने अग्नी पर आहुती देकर सरकार को हार्दिक श्रद्धाजंली प्रकट की गई।
प्रवीण सिंह आगौर ने बताया कि पिछले पांच वर्ष से सरकार किसानों की जमीन हड़प कर रखी है लेकिन मुवावजा अभी तक नहीं दिया गया है और किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है। देवेन्द्र बृजवाल ने कहा कि जो सरकार किसानों को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सरकार मंे आई और आज वो किसानों के लिए बुरे दिन लेकर आई है आज किसानों को मजबूर होकर इस सरकार को मृत मानकर इसकी तृतीय पुण्यतिथि मनाई पड़ रही है। शाम को किसान संघर्ष समिति और जिला कलेक्टर के बीच वार्ता सम्पन्न हुई जिसमें जिला कलेक्टर षिवप्रसाद मदान नकाते के आष्वासन पर आन्दोलन को 16 तारीख तक स्थगित किया गया। कलेक्टर साहब ने आष्वासन दिया कि 16 जून तक किसानों की मांग पर विचार करके इसका निस्तारण करवाया जाएगा इसके लिए वो खुद व्यक्तिगत रूप से जयपुर जाकर इस मामले का हल निकालेगें। 17 जून को वापस किसान संघर्ष समिति से वार्ता होगी उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान ओमप्रकाष पूनड़, मोहनसिंह, श्यामसिंह, महेन्द्रसिंह, चेलसिंह, नरेन्द्रसिंह, पुष्पेन्द्रसिंह, जालमसिंह, दयाराम मंसूरिया, जूजारसिंह, राणाराम, कुन्दनसिंह और सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

प्रवीणसिंह आगौर
मो. 9982051999

error: Content is protected !!