जिला रावणा राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 26 से

badmer newsबाड़मेर 23 जून
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान बाड़मेर के जिलाध्यक्ष ईष्वरसिंह चौहान के नेतृत्व में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियेागिता 26 जून से आयोजित की जायेगी। जिला प्रवक्ता पृथ्वीसिंह पंवार ने बताया कि जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये कमेटी का गठन किया गया जिसमें संयोजक हरीसिंह राठौड़, सह संयोजक श्यामसिंह राठौड़ व दानसिंह गादान, बाबूसिंह चौहान, रेवन्तसिंह राठौड़ , एडवोकेट दानसिंह राठौड़ , शैतानसिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह दोहट को कमेटी सदस्य जिलाध्यक्ष ईष्वरसिंह चौहान के द्वारा मनोनित किया गया और क्रिकेट प्रतियोगिता का ड्रा 25 जून शांय 6 बजे रावणा राजपूत समाज सभा भवन में निकाला जायेगा। इच्छुक टीमें 25 जून से पहले अपना पंजीयन आयोजन कमेटी के पास करवा सकती है।

पृथ्वीसिंह पंवार
जिला प्रवक्ता
मो. 9784385825

error: Content is protected !!