अपनी खुषी में गरीबों, बेकसो और बेबसो को करें शरीक -जीलानी

badmer newsबाड़मेर 25 जून
मुस्लिम धर्मगुरू एवं दारूल उमूल फैजे सिद्धिकीया सूजा शरीफ के सरबराहेआला पीर सैयद गुलाम हुसैन शाह जीलानी ने ईद की पूर्व संध्या पर मुस्लिम समाज एवं अपने मुरीदों को ईद की मुबारकबाद दी।
दारूल उमूल फैजे सिद्धिकीया संस्था सचिव अब्दुल रषीद ने बताया कि ईद की पूर्व संध्या पर रविवार को लूणी शरीफ प्रवास के दौरान धर्मगुरू पीर सैयद गुलाम हुसैन शाह जीलानी ने मुस्लिम समाज व अपने मुरीदों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का दिन ऐसा मुबारक है इस दिन मुल्क की खुषहाली की दुआ करें। ईद के दिन मुसलमान अपनी खुषी में उन गरीबों, बेकसो और बेबसो को भी शरीक करें। उनकी मदद करें। इंसानी हमदर्दी और मिलसारी का सबूत दें।
धर्म गुरू जीलानी ने कहा कि कमजोरों, गरीबो असहाय के दुख दर्द में शरीक हो। आपसी मोहब्बत, भाईचारा व अमनो अमान के साथ ईद मनाए। मुल्क की तरक्की,खुषहाली कौमी एकता व कामयाबी की दुआ करें।
इस अवसर पर सचिव अब्दुल रषीद ने भी जिले के मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी एवं दारूल उमूल फैजे सिद्धिकीया संस्था सूजा शरीफ की ओर से प्रदेष के सभी धर्मावलम्बीयों को मुबारकबाद दी।

अब्दुल रषीद
सचिव
दारूल उलूम फैजे सिद्धिकीया संस्थान
मो. 9414106725

error: Content is protected !!