बाड़मेर 25 जून
श्री किसान बोर्डिंग हाउस संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट बलवन्तसिंह चौधरी ने बताया कि आज किसान बोर्डिंग हाउस छात्रावास में कक्षा नवम् के लिए प्रवेष परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्याथियों ने बढ़-चढ कर भाग लिया तथा परीक्षा में उत्साहित नजर आयें। इनका परीक्षा परिणाम मंगलवार को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया जायेगा। चौधरी ने बताया कि किसान कन्या छात्रावास बलदेव नगर बाड़मेर में कॉलेज की छात्राऐं प्रथम वर्ष स्नातक स्तर से स्नातकोतर स्तर के लिए 5 जुलाई तक आवेदन कर सकती है।
बलवन्त सिंह चौधरी
श्री किसान बोर्डिग हाउस संस्थान, बाडमेर