स्वामी सद्गुरु टेऊंराम जी के 131वे जन्मोत्सव पर झंडारोहण से कार्यक्रमों की शुरुआत
बीकानेर। सद्गुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज का 131 वां जन्मोत्सव के मौके पर रविवार की सुबह सुदर्शना नगर स्थित ऊं श्री सतनाम साक्षी मंदिर में प्रेम प्रकाश मण्डल बीकानेर द्वारा झंडारोहण किया गया। मंदिर पदासीन माताश्री प्रेमप्रकाशी वीनादेवी एवं बीकानेर की सत्संग मंडली के राजकुमार,तनीश व अन्य लोग मौजूद थे। 29 जून को मंदिर में प्रसादी व भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। बाल स्वरूप सद्गुरु टेऊराम जी महाराज का छठी महोत्सव 4 जुलाई 2017 को मनाया जाएगा। झूला झांकी के साथ खीर प्रसादी का भोग लगाया जाएगा।
– मोहन थानवी