(विनय शर्मा) जयपुर:- जे.के वैष्णव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान “जार” की जिला जयपुर के चुनावों में जीत दर्ज करके अध्यक्ष पद विजयी हुए।
23 जून 2017 को पुलिस कमिश्नर ऑफिस, जयपुर में हुए जार के चुनाव संपन्न हुए।
इन चुनावों में जे. के. वैष्णव अध्यक्ष पद के प्रत्याक्षी थे। महासचिव पद पर संदीप गोयल विजयी रहे।
इन चुनावों में अध्यक्ष पद पर जे. के. वैष्णव और राकेश शर्मा में कांटे की टक्कर हुई जिसमें जे. के. वैष्णव ने बाजी मारी और 2 वोटों से विजयी हुए। इसके साथ ही जे. के. वैष्णव का पूरा पैनल इस चुनावों में विजयी रहा हैं।
रेणु शर्मा के अलावा उपाध्यक्ष के दूसरे पद पर चन्द्र शेखर त्रिशून, महासचिव पद पर संदीप गोयल, सचिव के दो पदों पर मनोज शर्मा व विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द्र मित्रुका विजयी रहे। उधर, कार्यकारिणी को दस पदों में रुचि अग्रवाल, करिश्मा कुमावत, आकाश शर्मा, भूपेन्द्र सोनी, सुभाष शर्मा, चैथमल भगेरिया, संजीव कुमार माथुर, रामदेव उपाध्याय, देवेन्द्र गर्ग व रेखराज चौहान विजयी रहे।
इस अवसर पर चुनाव में विजयी लोगों को बधाई देने का ताँता लग गया। इस मिली जीत से सभी पत्रकारों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।