बांकेबिहारी मंदिर मेें होगा गंगा-जमुनी तहजीब का मिलन
ब्यावर, 26 जून। श्री जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष में आयोजित दस दिवसीय महोत्सव के तहत मंगलवार को बांकेबिहारी मंदिर में गंगा-जमुनी तहजीब का मिलन होगा। यहां जगन्नाथ भगवान के दरबार में मुस्लिम गायक सूूफी गीतों के साथ भक्ति करेंगे। सुमित सारस्वत ने बताया कि मंगलवार को श्रीनाथ सत्संग मंडल की ओर से सांप्रदायिक सदभाव रसवर्षा का आयोजन होगा। इसमें मारवाड़ के ख्यातनाम सूफी गायक मोहम्मद असलम खान अनूठी शैली में भक्ति गीतोें की सरिता बहाकर आनंद से सराबोर करेंगे। दोपहर 3 बजे प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में खान केे साथ फॉरट्रेक म्यूजिकल ग्रुप भी संगीतमय प्रस्तुति देगा। इस मौके पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार कर आकर्षक दरबार सजाया जाएगा।
इससे पूर्व सोमवार को मारूति नंदन वंदना परिवार की ओर से भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विजय तंवर ने बताया कि गायक मुकेश चौहान ने गजानंद कृपा करियो जी.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद जगन्नाथ नाम भजो बार-बार, चैन मिलेगा अपरंपार.. भजन से जगन्नाथ भगवान की स्तुति की। मनोज शर्मा ने मेरे श्याम कृपा कर दो, भक्तों की झोली भर दो.., छम-छम नाचे वीर हनुमाना.. भजन की प्रस्तुति दी। सतीश गर्ग ने श्याम ने बनड़ो बणायो रे.., बांकेबिहारी कजरारे तेरे नैन.. भजन की प्रस्तुति दी। भजनों पर सभी भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। अंत में पं.शिवरतन दाधीच ने बांकेबिहारी व जगन्नाथ महाप्रभु की आरती की। कार्यक्रम में हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, विजय तंवर, मोनू अरोड़ा, राधेश्याम डाणी, गोपाल वर्मा, सुमित सारस्वत, राजेंद्र अग्रवाल, कुसुम डाणी, कौशल्या फतेहपुरिया, सुरभि गोयल, ज्योति कुमावत, चंचल सोनी, महेश सिंहल, सुनील चौहान, सुरेंद्र गोयल, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश जैन, हेमंत शर्मा सहित कई भक्त शामिल हुए।
मंगल गीत गाकर किया स्वागत
माणक डाणी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलदेव व बहन सुभद्रा के साथ ननिहाल पहुंचे तो पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। संगीता, शीतल दाधीच ने तीनों देवों की आरती उतारकर मुंह मीठा करवाया गया। प्रभु के ननिहाल आगमन पर सभी भक्त ढोल-ढमाकों की थाप पर जमकर झूमे। वातावरण जयकारों से गुंजायमान हो गया।